National News (राष्ट्रीय कृषि समाचार)

देश में खाद्यान्न उत्पादन 33 करोड़ टन पार

Share
चावल, गेहूं, मक्का, सोयाबीन, का रिकार्ड उत्पादन

25 मई 2023, नई दिल्ली: देश में खाद्यान्न उत्पादन 33 करोड़ टन पार – कृषि मंत्रालय ने कृषि वर्ष 2022-23 के लिए मुख्‍य फसलों के उत्‍पादन के तीसरे अग्रिम अनुमान जारी कर दिए हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि किसानों के अथक परिश्रम, वैज्ञानिकों के योगदान से देश में कृषि उत्पादन लगातार बढ़ रहा है। चालू कृषि वर्ष में 3305.34 लाख टन खाद्यान्न उत्पादन का अनुमान है।

तीसरे अग्रिम अनुमान अनुसार, 2022-23 के लिए मुख्‍य फसलों के अनुमानित उत्‍पादन इस प्रकार है:

खाद्यान्‍न – 3305.34 लाख टन (रिकॉर्ड)

·         चावल – 1355.42 लाख टन (रिकॉर्ड)

·         गेहूं – 1127.43 लाख टन (रिकॉर्ड)

·         बाजरा– 111.66 लाख टन

·         पोषक/मोटे अनाज– 547.48 लाख टन

·         मक्का –359.13 लाख टन (रिकॉर्ड)

·         कुल दलहन 275.04 लाख टन

·         चना – 135.43 लाख टन

·         मूंग– 37.40 लाख टन

 तिलहन – 409.96 लाख टन (रिकॉर्ड)

·         मूंगफली – 102.82 लाख टन

·         सोयाबीन – 149.76 लाख टन (रिकॉर्ड)

·         रेपसीड एवं सरसो – 124.94 लाख टन (रिकॉर्ड)

कपास – 343.47 लाख गांठें (प्रति गांठ 170 कि.ग्रा.)

गन्ना – 4942.28 लाख टन (रिकॉर्ड)

पटसन एवं मेस्‍टा– 94.94 लाख गांठे (प्रति गांठ 180 कि.ग्रा.)

वर्ष 2022-23 के लिए तीसरे अग्रिम अनुमानों के अनुसार, देश में कुल खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड 3305.34 लाख टन अनुमानित है, जो पिछले वर्ष 2021-22 की तुलना में 149.18 लाख टन अधिक है। 

वर्ष 2022-23 के दौरान चावल का कुल उत्‍पादन (रिकॉर्ड) 1355.42 लाख टन अनुमानित है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 60.71 लाख टन अधिक है। देश में गेहूं का उत्‍पादन (रिकॉर्ड) 1127.43 लाख टन अनुमानित है, जो पिछले वर्ष के उत्पादन की तुलना में 50.01 लाख टन अधिक है। 

वर्ष 2022-23 के दौरान देश में मक्का का उत्‍पादन रिकॉर्ड 359.13 लाख टन अनुमानित है, जो पिछले वर्ष के उत्पादन की तुलना में 21.83 लाख टन अधिक है। पोषक/मोटे अनाजों (श्री अन्न) का उत्पादन 547.48 लाख टन अनुमानित है, जो पिछले वर्ष के उत्पादन की तुलना में 36.47 लाख टन अधिक है। 

मूंग का उत्पादन 37.40 लाख टन अनुमानित है, जो पिछले वर्ष के उत्पादन की तुलना में 5.74 लाख टन अधिक है। वर्ष 2022-23के दौरान कुल दलहन उत्‍पादन 275.04 लाख टन अनुमानित है, जो पिछले वर्ष के 273.02 लाख टन उत्पादन की तुलना में 2.02 लाख टन अधिक है।

सोयाबीन तथा रेपसीड एवं सरसो का उत्पादन क्रमश: 149.76 लाख टन एवं 124.94 लाख टन अनुमानित है, जो पिछले वर्ष 2021-22 के उत्पादन की तुलना में क्रमश: 19.89 लाख टन और 5.31 लाख टन अधिक है। वर्ष 2022-23 के दौरान देश में कुल तिलहन उत्‍पादन रिकॉर्ड 409.96 लाख टन अनुमानित है, जो पिछले वर्ष के तिलहन उत्पादन की तुलना में 30.33 लाख टन अधिक है। 

वर्ष 2022-23 के दौरान देश में गन्‍ने का उत्‍पादन रिकॉर्ड 4942.28 लाख टन अनुमानित है। 2022-23 के दौरान गन्‍ने का उत्‍पादन गत वर्ष के उत्‍पादन की तुलना में 548.03 लाख टन अधिक है। कपास का उत्‍पादन 343.47 लाख गांठें (प्रति गांठ 170 किग्रा) तथा पटसन एवं मेस्‍ता का उत्‍पादन 94.94 लाख गांठें (प्रति गांठ 180 किग्रा) अनुमानित है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Share
Advertisements