Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देशभर की कृषि स्थिति की समीक्षा की, जल्द करेंगे पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

02 सितम्बर 2025, नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देशभर की कृषि स्थिति की समीक्षा की, जल्द करेंगे पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा – केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में देशभर की कृषि स्थिति की समीक्षा की। बैठक में उन्हें विभिन्न राज्यों में हुई वर्षा की स्थिति और पंजाब के कुछ इलाकों में आई बाढ़ व फसलों पर उसके असर की विस्तृत जानकारी दी गई।

केंद्रीय मंत्री चौहान ने पंजाब के किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि भारत सरकार इस प्राकृतिक आपदा की घड़ी में पूरी तरह किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में वे स्वयं पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे, स्थिति का जायजा लेंगे और प्रभावित किसानों से सीधे मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान करेंगे।

बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों ने खरीफ बुवाई की प्रगति की जानकारी दी और बताया कि इस वर्ष अब तक का रकबा पिछले साल की तुलना में बेहतर है। मंत्री को बागवानी फसलों—विशेषकर आलू, प्याज और टमाटर—के उत्पादन और कीमतों की स्थिति के बारे में भी बताया गया। अधिकारियों ने यह भी बताया कि इस साल कई राज्यों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है, जिससे फसल उत्पादन में सुधार हुआ है और जलाशय पूरी तरह भर गए हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को भविष्य की मांगों के अनुरूप विकसित करने पर जोर देते हुए चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को खाद्यान्न फसलों के साथ-साथ बागवानी और एकीकृत खेती (इंटीग्रेटेड फार्मिंग) अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा, “अनाज के साथ वैकल्पिक उपायों पर भी ध्यान देना जरूरी है। बागवानी और एकीकृत खेती किसानों की आय बढ़ाने और कृषि के संतुलित विकास के लिए कारगर उपाय हैं।”

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि एकीकृत खेती मॉडल के बारे में किसानों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि किसान इससे अधिकतम लाभ ले सकें और बदलते मौसम एवं बाजार की चुनौतियों का मजबूती से सामना कर सकें।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com