Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

प्याज उत्पादन में 27% की रिकॉर्ड वृद्धि, कृषि मंत्री शिवराज ने बागवानी फसलों का तृतीय अग्रिम अनुमान किया जारी

26 नवंबर 2025, नई दिल्ली: प्याज उत्पादन में 27% की रिकॉर्ड वृद्धि, कृषि मंत्री शिवराज ने बागवानी फसलों का तृतीय अग्रिम अनुमान किया जारी – केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को वर्ष 2024-25 की बागवानी फसलों के क्षेत्रफल व उत्पादन के तृतीय अग्रिम अनुमान जारी किए। इस बार बागवानी फसल क्षेत्रफल में 4 लाख हेक्टेयर की वृद्धि अनुमानित है, जो गत वर्ष के 290.86 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 294.88 लाख हेक्टेयर है। उत्पादन में 143.11 लाख टन की वृद्धि अनुमानित है, जो 3547.44 लाख टन से बढ़कर 3690.55 लाख टन अनुमानित है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि ये वृद्धि किसानों की कड़ी मेहनत, कृषि वैज्ञानिकों के प्रयास, प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई लाभकारी योजनाओं तथा किसान हितैषी नीतियों का सद्परिणाम है, जिसमें बेहतर बीज, आधुनिक तकनीकों का उपयोग और बाजार तक आसान पहुंच भी शामिल है। उन्होंने बताया कि फल व सब्जियों के उत्पादन में खास प्रगति देखी गई है।

फल उत्पादन में 5.12% की वृद्धि

फल उत्पादन में लगभग 5.12% (57.82 लाख टन) की वृद्धि होकर 1187.60 लाख टन पहुंचने की उम्मीद है, इसमें केला, आम, तरबूज, कटहल, मंदारिन, पपीता, अमरूद अहम योगदान देते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

प्याज उत्पादन में 27% की रिकॉर्ड वृद्धि

सब्जियों का उत्पादन 4.09% (84.76 लाख टन) बढ़कर 2156.84 लाख टन होने का अनुमान है, विशेषकर प्याज उत्पादन गत वर्ष के 242.67 लाख टन से बढ़कर 307.89 लाख टन तक पहुंचने का अनुमान है, यानी 26.88% की वृद्धि। आलू उत्पादन में 1.85% की बढ़ोतरी होकर 581.08 लाख टन उत्पादन की उम्मीद है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

औषधीय और मसालों की खेती में तेजी

वर्ष 2024-25 की बागवानी फसलों के क्षेत्रफल व उत्पादन के तृतीय अग्रिम अनुमान के अनुसार, सुगंधित और औषधीय पौधों का उत्पादन बढ़कर 7.81 लाख टन होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष 7.26 लाख टन था, वहीं मसाला उत्पादन लगभग 125.03 लाख टन अनुमानित है, जिसमें लहसुन, अदरक, हल्दी के उत्पादन में वृद्धि हुई है। गत वर्ष मसालों का उत्पादन 124.84 लाख टन हुआ था। टमाटर उत्पादन 194.68 लाख टन होने की उम्मीद है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि सरकार किसानों के लिए नई तकनीकें लेकर आ रही है, जिससे उनकी कृषि उत्पादकता और आय दोनों बढ़े। बागवानी में नवीनतम तकनीकों के प्रसार, बेहतर बीज उत्पादन और बाजार प्रबंधन में सुधार के साथ भारत कृषि में एक वैश्विक लीडर बनने की दिशा में अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में, आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को केंद्र में रखते हुए, कृषि क्षेत्र में निरंतर सुधार और समृद्धि को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे हर किसान का जीवन बेहतर हो।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture