Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

पीएम-किसान सम्मान निधि से कोई भी पात्र कृषक वंचित ना हो – केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर  

01 सितम्बर 2022, नई दिल्ली: पीएम-किसान सम्मान निधि से कोई भी पात्र कृषक वंचित ना हो – केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर – केंद्र सरकार सरकार की  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) स्कीम, एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना की प्रगति को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गत दिवस  राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक में चर्चा की। इसमें श्री तोमर ने कहा कि कोई भी पात्र किसान इस योजना के  लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। साथ ही, उन्होंने राज्यों को डाटा शुद्धिकरण का कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा है।

पीएम-किसान में पात्र किसानों के बैंक खातों में 2,000 रु. की 3 समान किस्तों में 6,000 रु. प्रति वर्ष दिए जाते हैं, ताकि वे घरेलू जरूरतों के साथ कृषि एवं इससे जुड़े खर्चों को पूरा कर सकें। फरवरी-2019 में पीएम-किसान की शुरूआत से 11 किस्तें दी जा चुकी हैं। इनके जरिये लगभग 11.37 करोड़ पात्र किसानों को 2 लाख करोड़ रु. से अधिक राशि अंतरित की गई हैं।

पीएम-किसान का लाभ भू-जोत वाले किसानों को ही दिया जाता है। पीएम-किसान व अन्य योजनाओं एवं भविष्य में शुरू की जाने वाली किसान कल्याण योजनाओं के लिए पात्र किसानों की त्वरित पहचान हेतु डाटाबेस बनाया जा रहा है। इसमें किसानों के आधार, बैंक खाते सहित सभी जानकारी होगी तथा किसानों के भू-अभिलेख उनके रिकॉर्ड के साथ जुड़े होंगे। डाटाबेस बनाने के लिए राज्यों के भू-अभिलेखों को डिजिटली परिवर्तित करना होगा। इसी संबंध में आज बैठक की गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: भारत से होगा पाकिस्तान को टमाटर और प्याज निर्यात

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

बैठक में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हरियाणा, आंध्रप्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, पंजाब, राजस्थान, असम, अरूणाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल व बिहार के कृषि मंत्रियों ने भी अपने विचार रखें। बैठक में अन्य राज्यों के मंत्रीगण/वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही केंद्रीय कृषि सचिव श्री मनोज अहूजा व अतिरिक्त सचिव श्री अभिलक्ष लिखी मौजूद थे। संयुक्त सचिव व पीएम-किसान स्कीम के सीईओ श्री प्रमोद मेहरदा ने प्रेजेन्टेशन दिया।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )