Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

भारत में ग्लाइफोसेट के उपयोग पर प्रतिबंध नहीं: कृषि मंत्री श्री तोमर

14 दिसम्बर 2022, नई दिल्ली: भारत में ग्लाइफोसेट के उपयोग पर प्रतिबंध नहीं: कृषि मंत्री श्री तोमर – भारत में ग्लाइफोसेट के उपयोग की स्थिति की फिर से पुष्टि करते हुए, कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज स्पष्ट किया कि एग्रोकेमिकल ग्लाइफोसेट भारत में प्रतिबंधित नहीं है। उन्होंने आज संसद में भारत में ग्लाइफोसेट की स्थिति, मनुष्यों और जानवरों पर इसके प्रभाव और इसके निर्माण को रोकने के लिए उठाए गए कदमों से संबंधित एक प्रश्न का उत्तर देते हुए यह स्पष्ट किया। 

उन्होंने कहा, “कीटनाशक जहरीले पदार्थ होते हैं जो देश में उपयोग के लिए पंजीकरण समिति द्वारा मानव स्वास्थ्य, पशु और पर्यावरण के लिए उनकी प्रभावकारिता और सुरक्षा के बारे में खुद को संतुष्ट करने के बाद ही पंजीकृत किए जाते हैं। पंजीकरण समिति द्वारा अनुमोदित लेबल और पत्रक के अनुसार कीटनाशक का मनुष्यों, जानवरों और पर्यावरण पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है। तदनुसार, ग्लाइफोसेट केवल चाय बागानों और गैर-फसली क्षेत्रों में उपयोग के लिए पंजीकृत है। भारत में ग्लाइफोसेट के उपयोग पर प्रतिबंध नहीं है।”

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं में उर्वरकों की मात्रा एवं उनका प्रयोग 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें