राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

NIRF 2025: कृषि शिक्षा के टॉप 10 कॉलेजों की लिस्ट जारी, जानिए किस संस्थान ने मारी बाजी?

08 सितम्बर 2025, नई दिल्ली: NIRF 2025: कृषि शिक्षा के टॉप 10 कॉलेजों की लिस्ट जारी, जानिए किस संस्थान ने मारी बाजी? – हर साल भारत सरकार की ओर से उच्च शिक्षण संस्थानों की गुणवत्ता के आधार पर NIRF (National Institutional Ranking Framework) रैंकिंग जारी की जाती है। वर्ष 2025 की NIRF रैंकिंग सामने आ चुकी है, और इस बार कृषि शिक्षा के क्षेत्र में टॉप प्रदर्शन करने वाले संस्थानों की लिस्ट भी प्रकाशित की गई है। अगर आप कृषि, डेयरी साइंस, पशुपालन या बागवानी जैसे क्षेत्रों में भविष्य बनाना चाहते हैं, तो यह सूची आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है।

2025 के टॉप 5 कृषि संस्थान

इस साल भी टॉप 3 स्थानों पर वही संस्थान काबिज हैं जिन्होंने पिछले वर्षों में भी अपना वर्चस्व बनाए रखा था। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख शिक्षण संस्थानों ने टॉप 5 में जगह बनाकर राज्य का नाम रोशन किया है।  

1. भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI), नई दिल्ली – स्कोर: 87.98
2. ICAR – राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (NDRI), करनाल – स्कोर: 71.18
3. पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU), लुधियाना – स्कोर: 69.63
4. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी – चौथा स्थान (स्कोर: 68.32)
5. भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI), बरेली – पांचवां स्थान (स्कोर: 67.76)

इन संस्थानों की निरंतर शीर्ष रैंकिंग यह दर्शाती है कि इनकी शिक्षा, रिसर्च और नवाचार में गुणवत्ता बेजोड़ है।

Advertisement
Advertisement

इस साल की रैंकिंग में क्या है नया?

शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, श्रीनगर ने इस बार टॉप 10 में जगह बनाकर सबको चौंकाया है। यह विश्वविद्यालय अब 10वें स्थान पर है। वहीं, जी.बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर, जो पहले शीर्ष संस्थानों में गिना जाता था, अब 8वें स्थान पर खिसक गया है। IVRI बरेली ने पिछले साल की तुलना में एक पायदान ऊपर चढ़ते हुए 5वें स्थान पर जगह बनाई है। प्राइवेट संस्थानों का भी प्रदर्शन इस बार चर्चा में है, जैसे LPU और Amity University को टॉप 20 में जगह मिली है, जो कृषि शिक्षा में उनके योगदान को दर्शाता है।

Advertisement
Advertisement

NIRF 2025: टॉप 10 कृषि संस्थानों की पूरी सूची

रैंकसंस्थान का नामशहरस्कोर
1भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI)नई दिल्ली87.98
2ICAR – राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (NDRI)करनाल71.18
3पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU)लुधियाना69.63
4बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU)वाराणसी68.32
5भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI)बरेली67.76
6तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालयकोयंबटूर64.92
7चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालयहिसार63.75
8जी.बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालयपंतनगर61.77
9केंद्रीय मांस प्रौद्योगिकी संस्थानमुंबई61.37
10शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालयश्रीनगर61.04
Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement