Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

राष्ट्रीय मसाला सम्मेलन 2025: 14 नवंबर से गुंटूर में शुरू होगा दो दिवसीय आयोजन, 400 से अधिक प्रतिभागी होंगे शामिल  

07 नवंबर 2025, नई दिल्ली: राष्ट्रीय मसाला सम्मेलन 2025: 14 नवंबर से गुंटूर में शुरू होगा दो दिवसीय आयोजन, 400 से अधिक प्रतिभागी होंगे शामिल  – भारत के मसाला उद्योग के भविष्य को नई दिशा देने वाला चौथा राष्ट्रीय मसाला सम्मेलन (National Spice Conference 2025) इस वर्ष 14 और 15 नवंबर को आंध्र प्रदेश के गुंटूर स्थित आईटीसी वेलकम होटल में आयोजित किया जाएगा। इस दो दिवसीय आयोजन की मेजबानी वर्ल्ड स्पाइस ऑर्गनाइजेशन (WSO) करेगी।

इस बार सम्मेलन का मुख्य विषय- “The Spice Route Ahead: Safe, Sustainable and Scalable” रखा गया है। इस विषय के जरिए खाद्य सुरक्षा, सतत उत्पादन और मसाला क्षेत्र में विस्तार की संभावनाओं पर विशेष जोर दिया जाएगा।

400 से अधिक प्रतिभागी होंगे शामिल

कार्यक्रम में सरकारी विभागों, उद्योग जगत, निर्यातकों, शोध संस्थानों और किसानों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। आयोजन में करीब 400 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। सम्मेलन के दौरान व्यवसायिक सत्र, खरीदार–विक्रेता मंच (Buyer–Seller Interface) और आधुनिक तकनीकों व स्थानीय कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य मसाला उद्योग से जुड़े हितधारकों के बीच प्रत्यक्ष संवाद और साझेदारी को बढ़ावा देना है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

वर्ल्ड स्पाइस ऑर्गनाइजेशन के चेयरमैन रामकुमार मेनन ने कहा कि राष्ट्रीय मसाला सम्मेलन अब देश के मसाला उद्योग का भविष्य तय करने वाला एक प्रमुख मंच बन गया है। उन्होंने बताया, “इस वर्ष का विषय ‘Safe, Sustainable and Scalable’ हमारे उस संकल्प को दर्शाता है जिसमें खाद्य सुरक्षा, पर्यावरणीय जिम्मेदारी और समावेशी विकास को प्राथमिकता दी गई है। किसानों, नीति निर्माताओं और उद्योग नेताओं को जोड़कर हम भारत की वैश्विक मसाला व्यापार में नेतृत्व भूमिका को और मजबूत करना चाहते हैं।”

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

भारत विश्व का सबसे बड़ा मसाला उत्पादक, उपभोक्ता और निर्यातक देश है। ऐसे में यह सम्मेलन देश के मसाला क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी, टिकाऊ और आधुनिक तकनीक-आधारित बनाने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture