राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

खरीफ सीजन 2026-27 के MSP घोषित, सोयाबीन MSP 7.13% बढ़ा

13 मई 2026, नई दिल्ली: खरीफ सीजन 2026-27 के MSP घोषित, सोयाबीन MSP 7.13% बढ़ा – मंत्रिमंडल समिति ने खरीफ विपणन सीजन 2026-27 के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दी है। सरकार ने कहा कि संशोधित MSP का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य उपलब्ध कराना है।

सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सोयाबीन (पीला) का MSP 2025-26 के ₹5328 प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2026-27 के लिए ₹5708 प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इसमें ₹380 प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है।

सूरजमुखी बीज में MSP की सबसे अधिक ₹622 प्रति क्विंटल वृद्धि की गई है। इसके बाद कपास में ₹557, निगरसीड में ₹515 और तिल में ₹500 प्रति क्विंटल की वृद्धि दर्ज की गई।

खरीफ फसलों का MSP: 2025-26 बनाम 2026-27

फसलMSP 2025-26 (₹/क्विंटल)MSP 2026-27 (₹/क्विंटल)वृद्धि (₹/क्विंटल)वृद्धि (%)
धान (सामान्य)23692441723.04%
धान (ग्रेड A)23892461723.01%
ज्वार (हाइब्रिड)369940233248.76%
ज्वार (मालदांडी)374940733248.64%
बाजरा277529001254.50%
रागी488652053196.53%
मक्का24002410100.42%
तुअर/अरहर800084504505.63%
मूंग87688780120.14%
उड़द780082004005.13%
मूंगफली726375172543.50%
सूरजमुखी बीज772183436228.06%
सोयाबीन (पीला)532857083807.13%
तिल9846103465005.08%
निगरसीड9537100525155.40%
कपास (मध्यम रेशा)771082675577.22%
कपास (लंबा रेशा)811086675576.87%

सरकार के अनुसार, उत्पादन लागत पर किसानों को अनुमानित लाभ मूंग में 61% रहने का अनुमान है। इसके बाद बाजरा और मक्का में 56% तथा तुअर/अरहर में 54% लाभ का अनुमान लगाया गया है। अन्य फसलों में यह लाभ 50% अनुमानित है।

सरकार ने कहा कि हाल के वर्षों में दलहन, तिलहन और मोटे अनाजों की खेती को बढ़ावा देने के लिए इन फसलों पर अपेक्षाकृत अधिक MSP दिया जा रहा है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2014-15 से 2025-26 के दौरान धान की खरीद 8418 लाख मीट्रिक टन (LMT) रही, जबकि 2004-05 से 2013-14 के दौरान यह 4590 LMT थी।

इसी अवधि में 14 खरीफ फसलों की कुल खरीद 8746 LMT रही, जबकि 2004-05 से 2013-14 के दौरान यह 4679 LMT थी।

2014-15 से 2025-26 के दौरान धान उत्पादक किसानों को MSP के तहत ₹16.08 लाख करोड़ का भुगतान किया गया, जबकि 2004-05 से 2013-14 के दौरान यह राशि ₹4.44 लाख करोड़ थी। वहीं 14 खरीफ फसलों के किसानों को इसी अवधि में कुल ₹18.99 लाख करोड़ का MSP भुगतान किया गया, जबकि पूर्व अवधि में यह ₹4.75 लाख करोड़ था।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper