Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पीएमजीएसवाई-IV और ग्रामीण विकास योजनाओं को देंगे गति  

28 अप्रैल 2026, नई दिल्ली: दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पीएमजीएसवाई-IV और ग्रामीण विकास योजनाओं को देंगे गति – जम्मू-कश्मीर में विकास की नई इबारत लिखने की दिशा में एक अहम पड़ाव के तहत केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज से दो दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं। अपने दौरे के दौरान वे श्रीनगर के एसकेआईसीसी में आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई)-IV, बैच-II का शुभारंभ करेंगे।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री DAY-NRLM के अंतर्गत 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 4568.23 करोड़ रुपये की केंद्र हिस्सेदारी राशि भी जारी करेंगे, जिससे ग्रामीण आजीविका मिशन को नई मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ गणमान्य भी मौजूद रहेंगे।

जम्मू-कश्मीर में वर्ष 2000 से अब तक पीएमजीएसवाई के तहत 3,328 सड़कें, 19,851 किलोमीटर सड़क नेटवर्क और 257 पुलों का निर्माण हो चुका है। अब पीएमजीएसवाई-IV बैच-II के तहत 330 नई सड़कों, 1,600 किलोमीटर सड़क लंबाई और 363 बस्तियों को जोड़ने की योजना से ग्रामीण विकास को और गति मिलेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह पहल गांवों तक सड़क, सेवा, सुविधा और सम्मान पहुंचाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। साथ ही “लखपति दीदी” योजना और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इस दौरे को जम्मू-कश्मीर में ग्रामीण विकास, कृषि सुधार और बुनियादी ढांचे के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture