Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे और यूरोप के कृषि आयुक्त श्री जानुज़ वोज्शिचोव्स्की ने नईदिल्ली में की बैठक

09 दिसम्बर 2023, नई दिल्ली: राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे और यूरोप के कृषि आयुक्त श्री जानुज़ वोज्शिचोव्स्की ने नईदिल्ली में की बैठक – कृषि राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे और यूरोप के कृषि आयुक्त श्री जानुज़ वोज्शिचोव्स्की ने शुक्रवार 8 दिसंबर को नई दिल्ली में बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य कृषि नीतियों और टिकाऊ खाद्य प्रणालियों, बाजार तक पहुंच के मुद्दों, भारत-ईयू एफटीए वार्ता और जैविक उत्पादों के द्विपक्षीय समझौते की दिशा में पहल पर चर्चा करना था।

राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे ने कृषि को टिकाऊ और जलवायु के अनुरूप बनाने के लिए राष्ट्रीय टिकाऊ कृषि मिशन (एनएमएसए) और राष्ट्रीय जलवायु उपयुक्त कृषि नवाचार (एनआईसीआरए) योजना सहित भारत सरकार की हालिया पहलों पर प्रकाश डाला।

श्री शोभा करंदलाजे ने इस बैठक में बाजार पहुंच के मुद्दों को भी उठाया जो यूरोपीय संघ को कृषि उत्पादों के निर्यात में व्यापार बाधाएं पैदा कर रहे हैं। उन्होंने बैठक में यूरोपीय आयोग के पास लंबित बासमती चावल के लिए संरक्षित भौगोलिक संकेतक (जीआई) स्टेटस देने के लिए भारत के अनुरोध की भी याद दिलाई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बैठक में शामिल यूरोपीय आयुक्त ने जी20 की सफल अध्यक्षता के लिए भारत को बधाई दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि भारतीय पक्ष द्वारा उठाई गई चिंताओं पर सक्रिय रूप से विचार किया जा रहा है और जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा। उन्होंने यूरोपीय संघ के देशों के बाजार पहुंच अनुरोधों की भी याद दिलाई जो भारत के विचाराधीन हैं। राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे ने बताया कि यूरोपीय संघ के देशों से कई लंबित बाजार पहुंच अनुरोधों को हाल के महीनों में अंतिम रूप दिया गया है और शेष मुद्दों को भी उचित समय पर हल कर दिया जाएगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

यूरोपीय आयुक्त ने चिंता के आपसी मुद्दों को हल करने के लिए संयुक्त कार्य समूह तंत्र के महत्व पर प्रकाश डाला और इसकी अगली बैठक आयोजित करने के लिए अपनी तत्परता व्यक्त की। इस पर राज्यमंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे ने सहमति व्यक्त की और 2024 की शुरुआत में संयुक्त कार्य समूह की अगली बैठक आयोजित करने का सुझाव दिया।

दोनों पक्षों ने कृषि क्षेत्र में नीतियों पर चर्चा में निरंतरता बनाएरखने और नियमित संवाद का समर्थन किया।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)