राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: रबी फसल I किसान संगठन I गणतंत्र दिवस I गेहूं खरीदी I लखपति दीदी I किसान योजना

28 जनवरी 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1. रबी फसल अपडेट: बुवाई क्षेत्र 655 लाख हेक्टेयर के पार

Advertisement
Advertisement

 कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने 27 जनवरी 2025 तक रबी फसलों के बुवाई क्षेत्र के आंकड़े जारी किए हैं। इस सीजन में कुल बुवाई क्षेत्र 655.88 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया है, जो पिछले वर्ष (643.72 लाख हेक्टेयर) की तुलना में अधिक है। आइए, इस रिपोर्ट में फसलवार प्रदर्शन और प्रमुख रुझानों पर नज़र डालें। पूरी खबर पढ़े….

2. आईएफएडी के उपाध्यक्ष ने कृषि सचिव से की मुलाकात, किसान संगठनों की स्थिरता पर हुई चर्चा

Advertisement8
Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोष (आईएफएडी) के एसोसिएट उपाध्यक्ष श्री डोनल ब्राउन ने सोमवार को कृषि भवन में भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों पक्षों ने जलवायु अनुकूल कृषि, महिला सशक्तिकरण, युवाओं और जनजातीय समुदायों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर चर्चा की। पूरी खबर पढ़े….

Advertisement8
Advertisement

3. गणतंत्र दिवस पर शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से की सीधी बात, MSP पर रखी राय

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूसा परिसर, नई दिल्ली में विशेष रूप से आमंत्रित किसानों से मुलाकात की और संवाद किया। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा, “किसान हमारा भगवान है और किसान की सेवा ही भगवान की सेवा है।” पूरी खबर पढ़े….

4. गणतंत्र दिवस पर 500 किसानों का पूसा संस्थान भ्रमण, नई तकनीकों से हुए रूबरू

गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर देशभर से विशेष रूप से आमंत्रित 500 किसानों ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (पूसा) का भ्रमण किया। ये किसान भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं जैसे किसान उत्पादक समूह, किसान सम्मान निधि, और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थी थे। उनका यह दौरा केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के विशेष आमंत्रण पर आयोजित किया गया। पूरी खबर पढ़े….

5. ‘लखपति दीदियाँ’ बनेंगी करोड़पति? गणतंत्र दिवस पर शिवराज सिंह का बड़ा बयान

Advertisement8
Advertisement

76वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की ‘लखपति दीदियों’ से संवाद किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी, सचिव श्री शैलेश कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। पूरी खबर पढ़े….

6. गेहूं MSP 2025: मध्यप्रदेश में गेहूं समर्थन मूल्य पर मिलेगा 125 रुपये अतिरिक्त बोनस

मध्यप्रदेश सरकार ने समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं बेचने वाले किसानों के लिए 125 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस देने की घोषणा की है। इसके साथ ही इस वर्ष गेहूं के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 150 रुपये अधिक है। पूरी खबर पढ़े….

7. कीटनाशक में GST कटौती पर CCFI की आपत्ति: घरेलू उद्योग का भविष्य खतरे में

क्रॉप केयर फेडरेशन ऑफ इंडिया (CCFI) ने कीटनाशकों पर मौजूदा 18% गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) दर में किसी भी कटौती का कड़ा विरोध किया है। संगठन का कहना है कि वर्तमान GST स्लैब बनाए रखना घरेलू उत्पादकों को संरक्षण देने, समान अवसर सुनिश्चित करने और सरकार के राजस्व घाटे को रोकने के लिए आवश्यक है। पूरी खबर पढ़े….

8. गेहूं खरीदी के लिए किसानों द्वारा पंजीयन प्रारंभ

गेहूं खरीदी के लिए वर्ष 2025-26 के लिए किसानों द्वारा पंजीयन प्रारम्भ हो गया  है। किसान ई उपार्जन पोर्टल https://mpeuprajan.nic.in के माध्यम से पंजीयन कर सकते है। कृषक स्वयं किसान एप के माध्यम से निः शुल्क पंजीयन कर सकते हैं । या सहकारी समिति एवं विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केंद्र, ग्राम पंचायत/जनपद पंचायत/तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा केंद्र पर भी निः शुल्क पंजीयन की सुविधा उपलब्ध है। पूरी खबर पढ़े….

9. किसानो को शून्य ब्याज पर ऋण: मध्यप्रदेश सरकार का नया कदम

मध्यप्रदेश सरकार ने कृषि क्षेत्र में सुधार और किसानों की आय बढ़ाने के लिए किसान कल्याण मिशन के तहत कई योजनाओं और कार्यक्रमों को लागू किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस मिशन का उद्देश्य किसानों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना, उनकी आय में वृद्धि करना और कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाना है। पूरी खबर पढ़े….

10. जैन पाइप के नाम और लोगो से डुप्लीकेट पाइप बनाने वाली कम्पनी का भांडा फोड़

देश की प्रतिष्ठित कम्पनी जैन इरिगेशन सिस्टम्स लि के ब्रांड नेम से अन्य कम्पनी द्वारा सिंचाई पाइप बनाने की फैक्ट्री पकड़ने का मामला सामने आया है। दिल्ली कोर्ट के आदेश के बाद जैन इरिगेशंस सिस्टम्स लि के लीगल एडवाइज़र नवकार एसोसिएट्स के अधिवक्ता नम्रता जैन एवं श्री  विजय सोनी द्वारा शुक्रवार को लसूड़िया मोरी, पूरी खबर पढ़े….

Advertisements
Advertisement5
Advertisement