कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: PM-Kisan I बजट 2025 I प्राकृतिक खेती I Jute MSP 2025 I गेहूं MSP 2025
24 जनवरी 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…
1. Budget 2025: क्या PM-Kisan योजना की राशि बढ़ाकर 10,000 रुपये होगी?
केंद्रीय Budget 2025 को लेकर किसानों में खासा उत्साह है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को बजट पेश करेंगी, और कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना के तहत किसानों को मिलने वाली सालाना राशि में वृद्धि की जा सकती है। पूरी खबर पढ़े….
2. बजट 2025: कृषि क्षेत्र के लिए 15% बढ़ोतरी, छह सालों में सबसे बड़ा इजाफा
भारत सरकार ने आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में कृषि क्षेत्र के लिए आवंटन में 15% की वृद्धि करने की योजना बनाई है, जिससे यह लगभग 20 बिलियन डॉलर (लगभग 1.75 लाख करोड़ रुपये) तक पहुंच सकता है। यह पिछले छह वर्षों में सबसे बड़ा इजाफा होगा। पूरी खबर पढ़े….
3. गुजरात में प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय कार्यशाला, किसानों को प्रशिक्षित करने की योजना
गुजरात के हलोल में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को प्रशिक्षित करने की रणनीतियों पर चर्चा की गई। इस कार्यशाला का आयोजन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा किया गया था। पूरी खबर पढ़े….
4. Jute MSP 2025: कैबिनेट ने तय की नई कीमत, 315 रुपये की बढ़ोतरी
Jute MSP 2025: केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) ने 2025-26 विपणन सीजन के लिए कच्चे जूट का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 5,650 रुपये प्रति क्विंटल तय करने को मंजूरी दी है। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। पूरी खबर पढ़े….
5. देश में रबी का रकबा 632 लाख हेक्टेयर से अधिक
कृषि मंत्रालय ने गत 14 जनवरी 2025 तक रबी फसलों के क्षेत्रीय कवरेज पर आंकड़े जारी किए हैं। इस सीजन में कुल बुवाई क्षेत्र 632.27 लाख हेक्टेयर रहा, जो पिछले वर्ष (631.44 लाख हेक्टेयर) के बराबर है। पूरी खबर पढ़े….
6. उपराष्ट्रपति की चिंता जायज है, सरकार ध्यान दे
उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने पिछले सप्ताह राजस्थान के धारवाड़ में कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय के अमृत महोत्सव और पूर्व छात्र मिलन समारोह के उद्घाटन समारोह में कहा कि किसानों के मुद्दों का समय पर समाधान और उनकी समस्याओं पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। पूरी खबर पढ़े….
7. एमपी की सरकार किसानों को देगी धान का बोनस
एमपी की डॉक्टर मोहन यादव सरकार द्वारा एक बार फिर प्रदेश के किसानों के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है और यह फैसला है धान का बोनस देने के रूप में। निश्चित ही धान का बोनस मिलने से किसानों के चेहरे पर खुशी आएगी। पूरी खबर पढ़े….
8. छत्तीसगढ़ में शुरू हुई भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना
छत्तीसगढ़ में सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना की शुरूआत की है। इस योजना में भूमि-धारक किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। पूरी खबर पढ़े….
9. चने की फसल को ऐसे बचाएं फली भेदक कीट से
प्रदेश में अधिकांश किसानों द्वारा चने की खेती भी जाती है लेकिन चने की फसल में कीट भी लग जाते है और इस कारण किसानों को नुकसान होता है. कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार फली भेदक कीट चने की फसल को अधिक नुकसान पहुंचाता है और इससे बचने के उपाय बताए गए है. पूरी खबर पढ़े….
10. गेहूं MSP 2025: मध्यप्रदेश में गेहूं समर्थन मूल्य पर मिलेगा 125 रुपये अतिरिक्त बोनस
गेहूं MSP 2025: मध्यप्रदेश सरकार ने समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं बेचने वाले किसानों के लिए 125 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस देने की घोषणा की है। इसके साथ ही इस वर्ष गेहूं के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 150 रुपये अधिक है। पूरी खबर पढ़े….