कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: स्वामित्व योजना I PM आवास योजना I केसर खेती I रबी फसल I हल्दी खेती
20 जनवरी 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…
1. पीएम मोदी ने स्वामित्व योजना के तहत 65 लाख ग्रामीण नागरिकों को संपत्ति कार्ड प्रदान किए
ग्रामीण भारत के लिए एक ऐतिहासिक पहल में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामित्व योजना के तहत 65 लाख ग्रामीण नागरिकों को संपत्ति कार्ड वितरित किए। पंचायती राज मंत्रालय द्वारा आयोजित इस समारोह में 237 जिलों के वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिनिधि वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। पूरी खबर पढ़े….
2. पीएम आवास योजना के तहत कर्नाटक को 7 लाख मकानों का लक्ष्य
केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने दो दिवसीय कर्नाटक दौरे के दौरान राज्य के कृषि, ग्रामीण विकास और राजस्व मंत्रियों के साथ विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में कृषि योजनाओं, ग्रामीण विकास कार्यों और राजस्व से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। पूरी खबर पढ़े….
3. स्वामित्व योजना: ग्रामीणों को मिला संपत्ति का कानूनी अधिकार, जानें इसके फायदे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को स्वामित्व योजना के तहत देशभर में 65 लाख से अधिक प्रॉपर्टी कार्डों का वितरण किया। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति का अधिकार सुनिश्चित करना और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है। दिल्ली से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों से संवाद भी किया। पूरी खबर पढ़े….
4. कश्मीर के किसान केसर की खेती इनडोर करने पर मजबूर
हिमालय की बर्फ से ढकी घाटी के बीच बसा कश्मीर का पंपोर इलाका दुनिया के सबसे महंगे मसाले, केसर, की खेती के लिए मशहूर है। इस लाल रंग के सुगंधित मसाले को “लाल सोना” कहा जाता है, जिसकी कीमत 3,25,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंचती है। पूरी खबर पढ़े….
5. हल्दी खेती में गिरावट क्यों? इक्रियर की रिपोर्ट से अहम खुलासे
हल्दी के वैश्विक बाजार में भारत का दबदबा है, जहां देश की हिस्सेदारी 62 प्रतिशत से अधिक है। इसके बावजूद, हल्दी उद्योग कई गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है, जो इसकी वृद्धि और किसानों की आय को प्रभावित कर सकती हैं। पूरी खबर पढ़े….
6. पूसा कृषि विज्ञान मेला 2025: उज्ज्वल कृषि भविष्य के लिए दिल्ली में जुटेंगे किसान और विशेषज्ञ
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) द्वारा आयोजित “पूसा कृषि विज्ञान मेला 2025” आगामी 24 से 26 फरवरी तक नई दिल्ली के पूसा परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष का मुख्य विषय है: “उन्नत कृषि – विकसित भारत”। यह मेला कृषि तकनीक, योजनाओं, और नवाचारों को किसानों तक पहुंचाने के लिए एक आदर्श मंच साबित होगा। पूरी खबर पढ़े….
7. बजट 2025: किसानों और कृषि क्षेत्र को नया जीवन देने वाला बजट
भारत की आर्थिक प्रगति के लिए कृषि क्षेत्र में सुधार अनिवार्य है। उत्पादकता बढ़ाने, आधुनिक तकनीक अपनाने, और मजबूत बुनियादी ढांचे का विकास करने के साथ-साथ कृषि से जुड़े क्षेत्रों, निर्यात में वृद्धि, सिंचाई विस्तार और ग्रामीण श्रमबल के कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़े….
8. मध्यप्रदेश: किसानों को 5 रुपये में कृषि पंप कनेक्शन, मिलेगी 10 घंटे बिजली
मध्यप्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए राजस्थान और गुजरात की तर्ज पर क्रेन युक्त बड़े वाहनों का उपयोग करने पर विचार कर रही है। गोविंदपुरा स्थित मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी मुख्यालय में आयोजित एक बैठक में यह मुद्दा उठाया गया, जिसमें ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और किसान प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पूरी खबर पढ़े….
9. रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में हुई बढ़ोतरी
भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की गई है, जिसमें गेहूं का एम.एस.पी. 2425 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है, जबकि पिछले वर्ष गेहूं का एम.एस.पी. 2275 रुपये प्रति क्विंटल था। पूरी खबर पढ़े….
10. किसानों ने किया नवाचार का निरीक्षण
किसान क्लब के सदस्यों ने गत दिनों चित्तोड़ा के उन्नत किसानों द्वारा किए गए नवाचारों का निरीक्षण किया। सदस्यों ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भारत पटेल एवं श्री सत्यनारायण दयाल के खेत का दौरा किया। इस दौरान पूर्व कृषि विस्तार अधिकारी श्री दिनेश तिवारी,किसान क्लब के श्री मनोहर ठाकोर,श्री माधुसिंह बड़वाया, श्री रामचरण ठाकुर और श्री विष्णु ठाकुर मौजूद थे। पूरी खबर पढ़े….