Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों ने किया नवाचार का निरीक्षण

18 जनवरी 2025, (शैलेष ठाकुर, देपालपुर): किसानों ने किया नवाचार का निरीक्षण – किसान क्लब के सदस्यों ने गत दिनों चित्तोड़ा के उन्नत किसानों द्वारा किए गए नवाचारों का निरीक्षण किया। सदस्यों ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भारत पटेल एवं श्री सत्यनारायण दयाल के खेत का दौरा किया। इस दौरान पूर्व कृषि विस्तार अधिकारी श्री दिनेश तिवारी,किसान क्लब के श्री मनोहर ठाकोर,श्री माधुसिंह  बड़वाया  ,श्री रामचरण ठाकुर और श्री विष्णु ठाकुर  मौजूद थे ।

श्री दयाल ने अपनी 2  हेक्टेयर जमीन में जाम का बगीचा लगाया है,  जिसमें अंतरवर्ती फसल के रूप में सरसों भी लगाई है। इन्होंने एक बीघा में एच आई 8830 गेहूं लगाया है जिसमें बीज दर की मात्रा सिर्फ 20 किलो /बीघा  रखी गई है । गेहूं का फुटाव अच्छा है।इन्होंने नवाचार करते हुए चिया सीड ओर कलौंजी भी लगाई है। सभी फसलें अच्छी हैं। वहीं श्री पटेल ने आलू सुपर सिक्स और ज्योति लगाया है। स्प्रिंकलर से  सिंचाई  की जा रही है। खुदाई करने पर आलू बहुत अच्छे निकल रहे है । श्री पटेल को अच्छे उत्पादन की उम्मीद है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com