Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: नैनो-यूरिया I किसान आंदोलन I वैश्विक बीज बाजार I रबी बुआई I धान खरीदी I किसान सम्मान निधि

03 दिसंबर 2024, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1. गेहूं के लिए नैनो-यूरिया: किसानों के लिए वरदान या नई चुनौती?

एक महत्वपूर्ण अध्ययन, “यूरिया और नैनो-यूरिया का जिंक उर्वरीकरण के साथ सापेक्ष प्रदर्शन: वृद्धि, उत्पादकता, और नाइट्रोजन उपयोग दक्षता पर प्रभाव”, ने भारतीय कृषि में नैनो-यूरिया के उपयोग पर नए दृष्टिकोण प्रदान किए हैं। यह शोध, जो 2021-2023 के बीच आईसीएआर-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI), नई दिल्ली में किया गया, वसंत गेहूं (ट्रिटिकम एस्टिवम) पर केंद्रित था, जो भारत की खाद्य सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण फसल है। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. दिल्ली कूच के लिए बैरिकेडिंग तोड़ी, किसान बोले- मांगें न मानी तो फिर बढ़ेंगे आगे

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

सोमवार को नोएडा की सड़कों पर हजारों किसानों ने संसद भवन तक विरोध मार्च निकालने के लिए प्रदर्शन किया। यह मार्च संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेतृत्व में हुआ। करीब चार हजार पुलिसकर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। हालाँकि, थोड़ी दूर बढ़ने के बाद पुलिस ने उन्हें फिर रोकने में सफलता पाई। पूरी खबर पढ़े….

3. वैश्विक बीज बाजार में भारत का लक्ष्य $1.4 बिलियन: राष्ट्रीय बीज कांग्रेस में विशेषज्ञों की राय

वाराणसी में आयोजित राष्ट्रीय बीज कांग्रेस चर्चा का केंद्र बन गया, जहां विशेषज्ञों ने भारत की क्षमता पर जोर दिया कि वह वैश्विक बीज बाजार का 10% हिस्सा हासिल कर सकता है और उच्च गुणवत्ता वाले बीजों का योगदान फसल उत्पादन में 15-20% से बढ़ाकर 45% तक कर सकता है। अंतरराष्ट्रीय बीज व्यापार में भारत की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए, विशेषज्ञों ने बीज उत्पादकों के लिए सक्षम तंत्र को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। पूरी खबर पढ़े….

4. नये वर्ष में होंगे मांगलिक कार्यों के इतने शुभ मुर्हूत

वैसे तो भारतीय संस्कृति के हिसाब से नये वर्ष की शुरुआत चैत्र माह से होती है लेकिन लोकोत्तर मान्यता अंग्रेजी कैलेंडर से भी है लिहाजा लोग यह जानना चाहते है कि आने वाले 2025 में मांगलिक या फिर विवाह के कितने शुभ मुर्हूत होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 16 जनवरी 2025 से विवाह का पहला मुहूर्त रहेगा वहीं पूरे जनवरी माह के दौरान कुल दस मुर्हूत श्रेष्ठ बताए गए है। पूरी खबर पढ़े….

5. अब दिल्ली की तरफ रूख नहीं करेंगे किसान, नोएडा भी हुआ जाम

अपनी मांगों को लेकर दिल्ली की तरफ रूख करने का ऐलान करने वाले किसानों ने अपना फैसला बदल दिया है हालांकि किसान संगठन अपनी मांगों को पूरा करने के लिए अड़े हुए है। इधर बीते दिन नोएडा में चारों ओर जाम लग गया था क्योंकि किसान इसी रास्ते से दिल्ली की तरफ जाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन इसी बीच आंदोलनकारी किसानों ने दिल्ली जाने का प्लान बदल दिया। पूरी खबर पढ़े….

6. रबी फसलों की बुआई 2 दिसंबर 2024 तक: 428 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि पर बुवाई

भारत में रबी फसलों की बुआई इस वर्ष तेजी से बढ़ी है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने 2 दिसंबर 2024 तक के आंकड़े जारी किए हैं, जिनसे पता चलता है कि कुल बुआई क्षेत्र 428.84 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष के 411.80 लाख हेक्टेयर की तुलना में अधिक है। यह प्रगति किसानों की मेहनत और आधुनिक कृषि पद्धतियों की ओर उनके झुकाव का नतीजा है। पूरी खबर पढ़े….

7. क्या आप भी किसान सम्मान निधि के लाभार्थी है, तो यह है आपके लिए जरूरी सूचना

देश भर के अधिकांश किसान पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे है और सरकार खूद किसानों को लाभ देने के लिए अनुरोध कर रही है लेकिन अब इस सम्मान निधि को प्राप्त करने के लिए कुछ जरूरी नियम बना दिया गया है इसलिए जो किसान पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे है उन्हें यह जानकारी होना बहुत जरूरी है। दरअसल सम्मान निधि प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री करने की अनिवार्यता कर दी है। पूरी खबर पढ़े….

8. डीएपी पर विशेष पैकेज: किसानों को सस्ती कीमतों पर उर्वरक उपलब्ध कराने की पहल

 सरकार ने फॉस्फेटिक और पोटाशिक (पीएंडके) उर्वरकों के लिए 1 अप्रैल 2010 से पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) नीति लागू की है। इस नीति के तहत पीएंडके उर्वरकों को ओपन जनरल लाइसेंस (ओजीएल) के अंतर्गत रखा गया है, जिससे कंपनियों को अपनी व्यावसायिक जरूरतों के अनुसार इन उर्वरकों का आयात करने की स्वतंत्रता मिलती है। पूरी खबर पढ़े….

9. धान बेचने के लिए तैयार हो जाएं किसान, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की घोषणा

मध्यप्रदेश में खरीफ विपणन मौसम 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की प्रक्रिया 2 दिसंबर से शुरू हो गई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने जानकारी दी कि धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान के लिए 2320 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। राज्य सरकार ने किसानों की एफएक्यू (फेयर एवरेज क्वालिटी) गुणवत्ता वाली उपज इन्हीं दरों पर उपार्जित करने की घोषणा की है। पूरी खबर पढ़े….

10. भारत के कृषि निर्यात में मूल्य वृद्धि, हालांकि मात्रा में गिरावट

वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारत के कृषि निर्यात क्षेत्र ने मजबूती दिखाई, जहां फलों और सब्जियों के निर्यात का मूल्य 1.8 बिलियन डॉलर तक पहुंचा, हालांकि निर्यात की मात्रा घटकर 3.91 मिलियन टन रह गई। इसी प्रकार, पुष्प निर्यात में 8% की वृद्धि दर्ज की गई, जिसका मूल्य 208 मिलियन डॉलर तक पहुंचा, जबकि मात्रा मामूली रूप से घटकर 34,132 टन हो गई। पूरी खबर पढ़े….