राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: फसल बीमा योजना I महाकुंभ I आवास योजना I गेहूं MSP I ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट

18 फ़रवरी 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. पीएम फसल बीमा योजना के 9 साल पूरे

Advertisement
Advertisement

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नौ वर्ष आज पूरे हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2016 में ये योजना शुरू की थी। यह योजना फसलों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाले नुकसान के खिलाफ एक सुरक्षा कवच प्रदान करती है। यह सुरक्षा न केवल किसानों की आय को स्थिर बनाती है, बल्कि उन्हें नई पद्धतियों को अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित करती है। पूरी खबर पढ़े….

2. महाकुंभ में 1 करोड़ 23 लाख श्रद्धालुओं ने संगम तट पर किया स्नान

Advertisement8
Advertisement

प्रयागराज के महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। आज शाम 6 बजे तक एक करोड़ 23 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई। महाकुंभ में अब तक 54 करोड़ 19 लाख श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके हैं। मेला क्षेत्र में अनूठे कार्यक्रमों के बीच रेलवे अपनी विरासत और भविष्य की योजनाओं की झलक दिखाने के लिए एक प्रदर्शनी का आयोजन किया। पूरी खबर पढ़े….

Advertisement8
Advertisement

3. आईसीएआर-आईएआरआई का पूसा कृषि विज्ञान मेला 22-24 फरवरी 2025 को

आईसीएआर-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई), नई दिल्ली का पूसा कृषि विज्ञान मेला (पीकेवीएम) 2025 22 से 24 फरवरी 2025के बीच आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष मेले की थीम “उन्नत कृषि – विकसित भारत” रखी गई है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। पूरी खबर पढ़े….

4. देश के 18 करोड़ से अधिक किसानों पर भारी कर्ज

देश में किसानों पर साल-दर-साल कर्ज बढ़ रहा है। वर्तमान में देश के करीब 18.81 करोड़ किसानों पर करीब 3235747 करोड रुपए का कर्ज है। यह कर्ज 2025-26 के 171437 करोड़ रुपए के कृषि बजट का करीब 20 गुना है I राजस्थान के नागौर से सांसद व आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने प्रश्नकाल में किसान कर्ज और इसके माफी का मुद्दा उठाया। पूरी खबर पढ़े….

5. सिंचाई के लिए किसानों को दिन में भी बिजली मिलेगी: मुख्यमंत्री डॉ यादव

Advertisement8
Advertisement

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज रायसेन में ’नक्शा’ सिटी सर्वे प्रोग्राम के राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह में दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में एवं केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पूरी खबर पढ़े….

6. मौसम को देखते हुए मध्य प्रदेश के किसान भाइयों को कृषि वैज्ञानिकों की त्वरित सलाह

भारतीय मौसम विभाग द्वारा अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। इस स्थिति में कृषि वैज्ञानिकों ने किसान भाइयों से फसलों की पकने की अवस्था में विभिन्न उपाय करने की सलाह दी है . पूरी खबर पढ़े….

7. गेहूं के MSP पर बड़ी खबर! मध्यप्रदेश में MSP पर 175 रुपये की बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश सरकार ने रबी सीजन 2025-26 के लिए गेहूं पर केंद्र सरकार द्वारा घोषित एमएसपी 2425 रुपये के ऊपर 175 रुपए का बोनस देने की घोषणा की है। इससे मध्यप्रदेश में गेहू का प्रभावी न्यूनतम समर्थन मूल्य 2600 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। पूरी खबर पढ़े….

8.  भोपाल में 24 और 25 फरवरी को होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट

राजधानी भोपाल में पहली बार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी सुबह दस बजे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में जीआईएस का शुभारंभ करेंगे। आगामी 24 और 25 फरवरी को जीआईएस समिट में देश-दुनिया के डेलिकेट्स शामिल होंगे. पूरी खबर पढ़े….

9. प्रदेश में 5 वर्षों में मध्यम एवं कमजोर वर्ग के लिये बनेंगे 10 लाख आवास

प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 में शहरी क्षेत्र में अगले 5 वर्षों में आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम आय वर्ग के हितग्राहियों के लिये 10 लाख आवासों का निर्माण किया जायेगा। इन आवासों के निर्माण में 50 हजार करोड़ रूपये का निवेश होगा। इस राशि में केन्द्र और राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली अनुमानित अनुदान राशि 23 हजार 25 करोड़ रूपये प्रदान किये जाने की स्वीकृति दी गई है। पूरी खबर पढ़े….

10. प्रदेश में गेहूं के समर्थन मूल्य पर बोनस का टॉपअप

रबी सीजन 2025-26 के लिए गेहूं खरीदी 1 महीने बाद शुरू होने वाली है। इधर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के लिए मध्य प्रदेश में पंजीयन की प्रक्रिया चल रही है। समर्थन मूल्य पर पंजीयन की तारीख 31 मार्च निश्चित है। इसके पहले किसानों को गेहूं के समर्थन मूल्य पर बोनस दिए जाने की घोषणा का बेसब्री से इंतजार था। पूरी खबर पढ़े….

Advertisements
Advertisement5
Advertisement