Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: प्रतिबंधित कीटनाशक I प्याज कीमत I सोयाबीन एफएक्यू I जैविक खेती I स्ट्राबेरी खेती

25 अक्टूबर 2024, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1.भारत में प्रतिबंधित कीटनाशकों की पूरी सूची: 2024 का नवीनतम सरकारी अपडेट

भारत सरकार ने कीटनाशकों के उपयोग को लेकर कई अहम कदम उठाए हैं, जिसमें कुछ कीटनाशकों पर पूरी तरह प्रतिबंध, कुछ पर आंशिक प्रतिबंध और कुछ को केवल निर्यात के लिए उपयोग करने की अनुमति दी गई है। यह सूची 31 मार्च 2024 को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले पौध संरक्षण, संगरोध और भंडारण निदेशालय द्वारा जारी की गई है। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2.प्याज किसानों के लिए खबर: सरकार बांग्लादेश को निर्यात के लिए 1,650 टन प्याज खरीदेगी

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

सरकार की निर्यात एजेंसी नेशनल कोऑपरेटिव एक्सपोर्ट लिमिटेड (एनसीईएल) ने बांग्लादेश को निर्यात करने के लिए निजी व्यापारियों से 29 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज खरीदेगी। इसके लिए ट्रेडर्स से 1,650 टन प्याज की खरीद की जाएगी। यह घटनाक्रम 8 दिसंबर से 31 मार्च तक लगाए गए प्रतिबंध के बाद भारत से आधिकारिक प्याज निर्यात की बहाली का प्रतीक है। पूरी खबर पढ़े….

3.किसानों को दी जा रही सोयाबीन के एफएक्यू के बारे में जानकारी

 किसानों के बीच पहुँच कर सोयाबीन के एफएक्यू के बारे में समझाइश देकर उन्हें जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। खरीफ वर्ष 2024-25 में प्राइस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत जिले में 2 उपार्जन केन्द्र प्रस्तावित  किए गए  हैं । पूरी खबर पढ़े….

4.आओ जैविक खेती की ओर लौटे

भारत में प्राचीन समय में एक कहावत थी ।”उत्तम खेती मध्यम वान ।अधम चाकरी भीख निदान” यानी सरल शब्दों में कहें तो “सबसे बेहतर काम खेती करना है। फिर व्यापार करना है। फिर कहीं नौकरी और अंत में कुछ ना मिले तो भीख मांग कर अपना गुजारा करना।” लेकिन आज की दौर में तो इसका उल्टा ही है I पूरी खबर पढ़े….

5.स्ट्राबेरी की वैज्ञानिक एवं लाभदायक खेती

परिचय स्ट्राबेरी रोजेसी कुल का पौधा है जिसकी उत्पति उत्तरी अमेरिका में हुई थी। भारत में इसका उत्पादन पर्वतीय भागों में नैनीताल, देहरादून, हिमाचल प्रदेश, महाबलेश्वर,महाराष्ट्र, नीलगिरी, दार्जलिंग आदि की पहाड़ियों में व्यावसायिक तौर पर किया जा रहा है। इसकी खेती अब मैदानी भागों, दिल्ली, बंगलौर, जालंधर, मेरठ, पंजाब, हरियाणा आदि क्षेत्रों में भी की जा रही है। पूरी खबर पढ़े….

6.कृषि मशीनरी व कलपुर्जों की दुकानें, हाईवे पर ट्रकों के गैरेज चालू रहेंगे

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी किया एक और आदेश – कृषि मशीनरी व कलपुर्जों की दुकानें, हाईवे पर ट्रकों के गैरेज चालू रहेंगे, लॉकडाउन के दौरान किसानों को परेशानी से बचाने की कवायद कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए देश में जारी लॉकडाउन के बीच खेती-किसानी को लेकर केंद्र सरकार ने कई तरह की छूट प्रदान की है, पूरी खबर पढ़े….

7.जापान के “इंडिया मेले” में बाग प्रिंट की रही धूम

जापान में आयोजित “इंडिया मेले-2024” में मध्यप्रदेश के वस्त्रों में विशिष्ट पहचान बनाने वाली बाग प्रिंट ने सभी का ध्यान न केवल अपनी ओर आकृष्ट किया, बल्कि अपनी विशेष छाप भी छोड़ी। मोहम्मद यूसुफ खत्री, जो बाग प्रिंट हस्तशिल्प के पुश्तैनी कलाकार हैं, ने जापान के विभिन्न शहरों में बाग प्रिंट की मास्टर क्लासेस और कारीगरी का प्रदर्शन किया। पूरी खबर पढ़े….

8.दीपावली की तारीख को लेकर सोशल मीडिया पर द्वंद लोग एक दूसरे से पूछ रहे- आखिर कब मनाए इस त्योहार को

दीपावली की तारीख को लेकर सोशल मीडिया विद्वानों के बीच द्वंद चल रहा है। हालांकि अधिकांश शहरों में तारीख को तय कर लिया गया है और 31 अक्टूबर ही तय हुई है बावजूद इसके जिस तरह से सोशल मीडिया पर तारीख को लेकर चर्चा और मंथन चल रहा है पूरी खबर पढ़े….

9.किसान भाई ध्यान दें, कौन सा खाद किस फसल के लिए उपयोगी हो सकता है

हमारे देश में किसानों को न केवल सरकार हर तरह से सुविधाएं मुहैया कराती है वहीं खाद के मामले में भी किसानों को परेशानी नहीं होती है क्योंकि विभिन्न केन्द्रों पर खाद की उपलब्धता आसानी से रहती है। लेकिन खाद की बात करें तो कृषि विशेषज्ञों का यह कहना है कि अधिकांश किसानों को इस बात की जानकारी नहीं रहती है कि कौन सी रासायनिक खाद किस फसल के लिए उपयोगी सिद्ध हो सकती है। पूरी खबर पढ़े….

10.अब सरपंचों के विरुद्ध भी लाया जा सकेगा अविश्वास प्रस्ताव

प्रदेश में नगरीय निकायों के अध्यक्षों के विरुद्ध जिस तरह से अविश्वास प्रस्ताव आता है, वैसा ही अब सरपंचों के विरुद्ध भी लाया जा सकेगा। इसके लिए सरकार पंचायत राज अधिनियम में संशोधन कर नया प्रावधान करने जा रही है। इसके लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा अध्यादेश लाया जाएगा। पूरी खबर पढ़े….