राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

खरीफ बुवाई पिछले वर्ष से 42.28 लाख हेक्टेयर पीछे, दलहन और मोटे अनाज में सबसे अधिक कमी

22 जुलाई 2026, नई दिल्ली: खरीफ बुवाई पिछले वर्ष से 42.28 लाख हेक्टेयर पीछे, दलहन और मोटे अनाज में सबसे अधिक कमी –  देश में खरीफ फसलों की बुवाई ने रफ्तार तो पकड़ ली है, लेकिन 17 जुलाई 2026 तक कुल बोया गया रकबा पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 42.28 लाख हेक्टेयर कम रहा है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष अब तक 658.19 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलों की बुवाई हुई है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 700.47 लाख हेक्टेयर था।

धान की बुवाई लगभग पिछले वर्ष के बराबर बनी हुई है। 17 जुलाई तक 166.41 लाख हेक्टेयर में धान की बुवाई हुई, जो पिछले वर्ष के 167.83 लाख हेक्टेयर से केवल 1.41 लाख हेक्टेयर कम है।

सबसे अधिक कमी श्री अन्न (मोटे अनाज) और दलहन की बुवाई में दर्ज की गई है। दलहन का रकबा 12.29 लाख हेक्टेयर घटकर 69.23 लाख हेक्टेयर रह गया। इसमें अरहर, मूंग और मोठ की बुवाई में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।

श्री अन्न एवं मोटे अनाज की बुवाई 15.06 लाख हेक्टेयर कम रही। विशेष रूप से बाजरा की बुवाई में 9.08 लाख हेक्टेयर तथा मक्का में 3.61 लाख हेक्टेयर की कमी दर्ज की गई।

तिलहनी फसलों का कुल रकबा 147.09 लाख हेक्टेयर रहा, जो पिछले वर्ष से 8.63 लाख हेक्टेयर कम है। देश की प्रमुख खरीफ तिलहनी फसल सोयाबीन की बुवाई 106.02 लाख हेक्टेयर में हुई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5.02 लाख हेक्टेयर कम है। वहीं मूंगफली का रकबा भी 3.17 लाख हेक्टेयर घटा है।

नकदी फसलों में कपास की बुवाई 92.53 लाख हेक्टेयर रही, जो पिछले वर्ष से 5.87 लाख हेक्टेयर कम है। दूसरी ओर गन्ना और जूट एवं मेस्टा के रकबे में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति के साथ कई राज्यों में खरीफ बुवाई अभी जारी है। ऐसे में आगामी सप्ताहों में बुवाई के आंकड़ों में और वृद्धि होने की संभावना है।

17 जुलाई 2026 तक खरीफ फसलों की बुवाई की स्थिति (क्षेत्रफल : लाख हेक्टेयर में)

फसलसामान्य क्षेत्र (2020-21 से 2024-25)अंतिम क्षेत्र 20252026 में बुवाई2025 में बुवाई2025 की तुलना में वृद्धि (+)/कमी (-)
धान412.00446.70166.41167.83-1.41
दलहन123.64118.9769.2381.52-12.29
  (i) अरहर44.3244.6024.8030.17-5.36
  (ii) उड़द29.6021.2613.5114.36-0.85
  (iii) मूंग35.4837.4523.9826.94-2.97
  (iv) कुल्थी1.480.150.14+0.02
  (v) मोठ9.694.627.49-2.87
  (vi) अन्य दलहन3.0715.662.162.42-0.26
श्री अन्न एवं मोटे अनाज182.63192.12119.03134.09-15.06
  (i) ज्वार14.4412.108.749.99-1.25
  (ii) बाजरा70.9463.8039.9849.05-9.08
  (iii) रागी12.0113.461.061.46-0.40
  (iv) लघु अनाज4.474.151.372.09-0.72
  (v) मक्का80.7798.6167.8971.50-3.61
तिलहन200.08196.38147.09155.72-8.63
  (i) मूंगफली46.7950.2934.5237.69-3.17
  (ii) सोयाबीन128.71123.86106.02111.05-5.02
  (iii) सूरजमुखी1.200.880.880.53+0.34
  (iv) तिल12.889.635.125.95-0.84
  (v) रामतिल1.010.830.080.02+0.05
  (vi) अरंडी9.4910.890.400.43-0.03
  (vii) अन्य तिलहन0.000.070.05+0.02
गन्ना54.2058.8457.5856.72+0.86
जूट एवं मेस्टा6.406.066.326.19+0.13
कपास125.51115.2092.5398.40-5.87
कुल1104.461134.27658.19700.47-42.28

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture