Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

झारखंड के दूध उत्पादक किसानों की बढ़ेगी कमाई, ओसाम के साथ डोडला की साझेदारी से मिलेगा बड़ा बाजार

19 जुलाई 2025, नई दिल्ली: झारखंड के दूध उत्पादक किसानों की बढ़ेगी कमाई, ओसाम के साथ डोडला की साझेदारी से मिलेगा बड़ा बाजार – झारखंड के डेयरी किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दक्षिण भारत की बड़ी डेयरी कंपनी डोडला डेयरी लिमिटेड ने रांची की ओसाम डेयरी का अधिग्रहण कर लिया है। यह सौदा कुल ₹271 करोड़ में पूरा हुआ है। इस डील से झारखंड समेत पूर्वी भारत के हजारों किसानों को लाभ होने की उम्मीद है क्योंकि अब उन्हें बड़ा बाजार और बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

डोडला डेयरी के प्रबंध निदेशक डोडला सुनील रेड्डी ने जानकारी दी कि कंपनी ने ओसाम डेयरी की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है। इस अधिग्रहण से डोडला का पूर्वी भारत में विस्तार होगा और कंपनी पूरे देश में अपनी उपस्थिति दर्ज कर सकेगी। रेड्डी के मुताबिक पूर्वी भारत डेयरी उद्योग के लिए सबसे तेजी से बढ़ता हुआ क्षेत्र है, और इस बाजार में अपार संभावनाएं हैं।

25 हजार से ज्यादा किसानों से जुड़ा है ओसाम डेयरी नेटवर्क

ओसाम डेयरी झारखंड में एक बड़ा नाम है जो सीधे तौर पर 25,000 से ज्यादा डेयरी किसानों से जुड़ा है। ओसाम डेयरी रोजाना करीब 1.1 लाख लीटर दूध का संग्रहण करती है और इसके पास 1,000 दूध संग्रहण केंद्र और 19 मिल्क चिलिंग सेंटर हैं। इस सौदे के बाद इन सभी किसानों को डोडला डेयरी के नेटवर्क से जुड़ने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके उत्पाद को और बेहतर बाजार मिलेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

ओसाम डेयरी के प्रमोटर और पूर्व सीईओ अभिनव शाह ने बताया कि पिछले एक दशक में ओसाम ने किसानों के साथ मजबूत नेटवर्क खड़ा किया है। अब डोडला डेयरी के साथ जुड़कर इस नेटवर्क का और विस्तार होगा। किसानों को अब बड़े बाजार तक सीधी पहुंच, बेहतर कीमतें और डेयरी उद्योग की नई तकनीकों का लाभ मिलेगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

डोडला डेयरी का नेटवर्क 13 राज्यों में

डोडला डेयरी पिछले 30 सालों से डेयरी क्षेत्र में काम कर रही है। कंपनी का दूध संग्रहण नेटवर्क 5 राज्यों में फैला है और इसके उत्पाद 13 राज्यों में बेचे जाते हैं। डोडला डेयरी के पास 190 मिल्क चिलिंग सेंटर और कई प्रोसेसिंग प्लांट हैं। ओसाम के साथ साझेदारी से डोडला का नेटवर्क पूर्वी भारत में भी मजबूत होगा।

किसानों के लिए क्या होगा बदलाव

1. दूध की खरीदारी का नेटवर्क बढ़ेगा
2. किसानों को प्रोसेसिंग प्लांट और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर का लाभ मिलेगा
3. पारदर्शी भुगतान और बेहतर दाम की संभावना
4. झारखंड के दूध उत्पादकों को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का बाजार
5. डोडला डेयरी और ओसाम डेयरी के इस समझौते के बाद झारखंड के किसानों की आय बढ़ने और डेयरी क्षेत्र में नए रोजगार अवसर बनने की उम्मीद जताई जा रही है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com