Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

किसानों के लाभ के लिए कृषि को उन्नत खेती में बदलना आवश्यक – केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर

27 जून 2022, दीमापुर (नागालैंड)/ नई दिल्ली । किसानों के लाभ के लिए कृषि को उन्नत खेती में बदलना आवश्यक – केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर – केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज नागालैंड में केंद्रीय बागवानी संस्थान का दौरा किया, साथ ही यहां किसान कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्यसरकार मिलकर नागालैंड सहित पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर सहित देश में किसानों के लाभ के लिए कृषि को उन्नत खेती में बदलना जरूरी है

​केंद्रीय बागवानी संस्थान (मेड्जीफेमा, दीमापुर) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री तोमर ने आशा जताई कि इस क्षेत्र के किसान बागवानी के विकास में एक नई क्रांति को जन्म देंगे। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रहा है व दूरस्थ होने से यहां योजनाओं का लाभ मिलना भी कठिन हुआ। श्री तोमर ने आश्वस्त किया कि केंद्रीय बागवानी संस्थान यहीं रहेगा, कहीं शिफ्ट नहीं होगा, इसके लिए फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी और इसके विकास में केंद्र सरकार कोई कमी नहीं छोड़ेगी।

केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि विशेष रूप से नागालैंड व सामान्य रूप से उत्तर-पूर्व क्षेत्र में विशाल भौगोलिक विविधताओं के साथ 6 कृषि जलवायु क्षेत्रों की उपस्थिति के कारण अन्य राज्यों की तुलना में कई बागवानी फसलों को उगाने के लिए काफी गुंजाइश और लाभ प्रदान करने की बड़ी संभावनाएं हैं। नागालैंड के कृषि उत्पादों के निर्यात के लिए भी, इसके दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों से निकटता के कारण काफी संभावनाएं है, जरूरी है कि कृषि उत्पाद वैश्विक मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण हो व उत्पादकता बढ़े। इससे किसानों को अच्छा दाम मिलेगा व उनकी माली हालत सुधरेगी तथा खेती के क्षेत्र का देश की जीडीपी में भी अधिक योगदान होगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

​कार्यक्रम में नागालैंड के कृषि मंत्री श्री जी. काइटो ने भी संबोधित किया और राज्य में कृषि का विकास बताया। केंद्रीय बागवानी आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि वि.वि., इम्फाल के कुलपति डा. अनुपम मिश्रा, संस्थान के निदेशक व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अतिरिक्त आयुक्त (बागवानी) डॉ. एन.के.पटले सहित केंद्र व राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही अनेक गणमान्यजन, किसान, एफपीओ के प्रतिनिधि व उद्यमी भी उपस्थित थे

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: केंद्रीय उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मद्रास फर्टिलाइजर्स का दौरा किया