राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने विदिशा जिले के लिए बनाया कृषि रोड मेप

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के कृषि वैज्ञानिकों की कलेक्टर विदिशा के साथ हुई बैठक

15 जुलाई 2026, भोपाल: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने विदिशा जिले के लिए बनाया कृषि रोड मेप –  विदिशा जिले की कृषि को उन्नत बनाने के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के द्वारा विदिशा जिले हेतु वैज्ञानिक कृषि कार्य योजना (कृषि रोड मेप) तैयार किया गया है।

उक्त वैज्ञानिक कृषि कार्य योजना को जिले में लागू करने के लिए  14 जुलाई  को कृषि वैज्ञानिकों का एक दल डॉ. तपन अधिकारी के नेतृत्व में विदिशा जिले के भ्रमण पर आया। वैज्ञानिकों के दल ने कृषि विभाग के उप संचालक श्री सचिन जैन एवं अन्य‍ अधिकारियों की उपस्थिति में कलेक्टर विदिशा श्री अशुंल गुप्ता के साथ बैठक कर कृषि रोड मेप क्रियान्वयन  के संबंध में चर्चा की। योजना में  प्रारंभिक रूप से जिले के 6 ग्रामों का चयन किया गया है जहां पर कृषि संबंधी नवीन प्रयोग किये जायेंगे। इन ग्रामों में विदिशा विकासखंड का ग्राम बामौरा, बरखेड़ी जेतु, ग्यारसपुर विकासखंड का औलिंजा, बासौदा विकासखंड का सुमैर दांगी, नटेरन विकासखंड का गोकुलपुर तथा कुरवाई विकासखंड इशाखेड़ी शामिल है।

इन ग्रामों में रोड मेप अनुसार उन्नत बीज, उन्नित सिंचाई यंत्र, नई फसल की किस्मों आदि के प्रदर्शन एवं प्रयोग चिन्हित किसानों के खेतों पर किये जायेंगे। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिये कि आने वाले समय में इन प्रयोगों की संख्यां बढ़ाई जाये तथा प्रदर्शन के परिणामों से जिले के कृषक सीख लेते हुये लाभ ले सकें। साथ ही  जिले के कृषकों को केन्द्रीय संस्थानों में अध्ययन भ्रमण कराया जाये। कृषि वैज्ञानिकों के दल में केन्द्रीय पोस्ट हार्वेस्ट संस्थान लुधियाना के डॉ. रणजीत सिंह , डॉ. संदीप दवांगे तथा भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान भोपाल के डॉ. एन. के. लैंका, कृषि विज्ञान केन्द्र विदिशा के डॉ. जितेन्द्र् कुमार आदि शामिल थे। दल में  केन्द्रीय पोस्ट हार्वेस्ट संस्थान लुधियाना के (ICAR- CIPHET) कृषि वैज्ञानिक डॉ. रणजीत सिंह तथा डॉ. संदीप दवांगे की टीम ने वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखंड विदिशा श्री विशाल यादव के साथ भूमिजा फार्मर प्रोडूसर कम्पनी खेरुआ हाट और करीला फार्मर प्रोडूसर कम्पनी खामखेड़ा कस्वा के ग्राम खेजड़ा सुल्तान के शेयर होल्डर कृषको से मिलकर एफ पी ओ की गतिविधियों से रूबरू हुये और फसलों की कटाई बाद  अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी की जानकारी दी। तथा फसल उत्पाद की प्रोसेसिंग करने हेतु प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना एवं संचालन हेतु ICAR- CIPHET संस्थान लुधियाना पंजाब में  प्रशिक्षण ले कर कुशल उद्यमी बनने हेतु प्रेरित किया गया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture