Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

पिछले एक वर्ष में बायोटेक किसान योजना के दौरान 1 लाख 60,000 से अधिक किसान लाभ प्राप्त कर चुके हैः केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

07 अप्रैल 2023, नई दिल्ली: पिछले एक वर्ष में बायोटेक किसान योजना के दौरान 1 लाख 60,000 से अधिक किसान लाभ प्राप्त कर चुके हैः केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह – केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज राज्यसभा को बताया कि अब तक पिछले एक वर्ष (जनवरी 2022-दिसम्बर 2022) में बायोटेक किसान योजना के तहत 1लाख 60 हज़ारे किसान लाभ प्राप्त कर चुके हैं।

आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि बायोटेक किसान योजना जल, मिट्टी, बीज तथा विपणन (मार्केटिंग) से संबंधित समस्याओं पर किसानों को परामर्श तथा समाधान प्रदान करने के लिए लॉन्च की गयी है।

इस योजना में किसानों को उन्नत बीज, सब्जियों के रोपण स्टॉक पर परामर्श, पौधों के विकास को बढ़ावा देने वाले राइजोबैक्टीरिया (पीजीपीआर)/जैव-उर्वरकों के उपयोग के लिए सलाह , सिंचाई तथा संरक्षित खेती प्रौद्योगिकियों, उन्नत पशुधन (बकरी, सुअर), मुर्गी पालन और मत्स्य पालन के साथ-साथ पशुधन/पोल्ट्री के स्वास्थ्य प्रबंधन पर परामर्श और प्रदर्शन प्रदान किया जाता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें