Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

IMD अलर्ट: अगले 7 दिनों तक दिखेगा बारिश का कहर, उत्तराखंड-जम्मू समेत इन राज्यों में बरसेंगे बादल

01 सितम्बर 2025, नई दिल्ली: IMD अलर्ट: अगले 7 दिनों तक दिखेगा बारिश का कहर, उत्तराखंड-जम्मू समेत इन राज्यों में बरसेंगे बादल – भारत के उत्तरी, पश्चिमी और कुछ दक्षिणी भागों में मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग ने आगामी 7 दिनों तक देश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। खासतौर पर उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 3-4 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। 

हिमाचल प्रदेश में 31 अगस्त से 3 सितंबर और उत्तराखंड में 31 अगस्त व 1 सितंबर को कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा (Extremely Heavy Rainfall) होने की संभावना है। इसी तरह, जम्मू क्षेत्र में 31 अगस्त से 2 सितंबर के बीच भारी से बहुत भारी वर्षा और 2 सितंबर को अत्यधिक भारी वर्षा का अनुमान है।

मौसम की वर्तमान स्थिति (Weather Systems):

मानसून ट्रफ (Monsoon Trough) सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर स्थित है। राजस्थान और मध्य प्रदेश के ऊपर निचले वायुमंडलीय स्तरों पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। एक पश्चिमी विक्षोभ  उत्तर पाकिस्तान और पंजाब क्षेत्र में सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भाग पर 2 सितंबर के आसपास एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। इन मौसमी प्रणालियों के कारण आगामी दिनों में विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक वर्षा की संभावना है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उत्तर-पश्चिम भारत में जोरदार बारिश के आसार

उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर तेज रहने वाला है। उत्तराखंड में 31 अगस्त और 1 सितंबर, हिमाचल के दक्षिणी हिस्सों में 31 अगस्त से 2 सितंबर, और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में 2 सितंबर को कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। भारी बारिश उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम यूपी और हिमाचल में अलग-अलग दिनों पर जारी रहेगी। वहीं, बहुत भारी बारिश 31 अगस्त से 2 सितंबर के बीच कई राज्यों में हो सकती है, जिसमें उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, दिल्ली, पूर्वी और पश्चिमी यूपी व राजस्थान शामिल हैं। 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

पश्चिम भारत में भी होगी भारी वर्षा

पश्चिम भारत में आगामी दिनों में मौसम काफी सक्रिय रहेगा। गुजरात क्षेत्र में 4 और 5 सितंबर को, तथा सौराष्ट्र और कच्छ में 5 और 6 सितंबर को अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, गुजरात, कोकण और गोवा, और मध्य महाराष्ट्र में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश का दौर बना रहेगा, जबकि मराठवाड़ा में 2 और 3 सितंबर को भारी बारिश होने की संभावना है। पूरे क्षेत्र में 31 अगस्त और 3 से 6 सितंबर के बीच बहुत भारी वर्षा के आसार भी हैं।

पूर्व और मध्य भारत का पूर्वानुमान

पूर्व और मध्य भारत में भी बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक, ओडिशा में अगले 4 दिनों तक, और विदर्भ में 2 से 4 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है। वहीं, बिहार और अंडमान-निकोबार में 31 अगस्त को बारिश की संभावना है। पश्चिम मध्य प्रदेश में 31 अगस्त और ओडिशा में 1 और 2 सितंबर को कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

उत्तर-पूर्व और दक्षिण भारत में बरपेगा बारिश का कहर

उत्तर-पूर्व भारत में भी मानसून सक्रिय रहेगा। नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में अगले 7 दिनों तक भारी वर्षा जारी रह सकती है। वहीं, असम और मेघालय में 31 अगस्त तथा 2 से 6 सितंबर तक, और अरुणाचल प्रदेश में 5 और 6 सितंबर को भारी वर्षा की संभावना है। पूरे क्षेत्र में अगले 5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक बनी रह सकती है।

दक्षिण भारत में भी कई हिस्सों में मौसम सक्रिय रहेगा। केरल, माहे और तटीय कर्नाटक में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश की संभावना है, जबकि तमिलनाडु के घाट क्षेत्र में 31 अगस्त, उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 2 सितंबर, तटीय आंध्र प्रदेश व यानम में 1 से 3 सितंबर, और तेलंगाना में 31 अगस्त से 2 सितंबर तक बारिश हो सकती है। तटीय कर्नाटक में 2 और 3 सितंबर को बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं।

दिल्ली / एनसीआर मौसम पूर्वानुमान

दिल्ली में 31 अगस्त से 3 सितंबर तक आसमान मुख्यतः बादलछाया रहेगा और रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 31 अगस्त और 1 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है, खासकर सुबह या रात के समय। तापमान सामान्य से 3–5 डिग्री तक कम रहेगा और हवाएं दक्षिण-पूर्व दिशा से चलेंगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com