Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

राजस्थान के अनार उत्पादक क्षेत्रों में टिकड़ी रोग जांच करेगी ICAR की विशेष टीम: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह

08 अक्टूबर 2025, नई दिल्ली: राजस्थान के अनार उत्पादक क्षेत्रों में टिकड़ी रोग जांच करेगी ICAR की विशेष टीम: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह – राजस्थान के बालोतरा जिले एवं आसपास के अनार बाहुल्य क्षेत्रों में टिकड़ी रोग सहित विभिन्न रोगों से फसल प्रभावित होने संबंधी समाचारों और शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं।

केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के महानिदेशक को निर्देशित किया है कि वैज्ञानिकों की एक विशेष टीम अनार के प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल दौरा कर स्थिति का आकलन करे। यह टीम फसल में हो रहे रोगों के कारणों, मौजूदा प्रबंधन उपायों और किसानों द्वारा अपनाई जा रही तकनीकों का विस्तृत अध्ययन करेगी।

वैज्ञानिकों की रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि ICAR के वैज्ञानिकों की जांच रिपोर्ट के आधार पर व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिसमें पौधों की छंटाई, रोग प्रबंधन, उर्वरक एवं कीटनाशक के समुचित प्रयोग तथा आधुनिक बागवानी तकनीकों को बढ़ावा देने के उपाय शामिल होंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किसानों के लिए प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता

शिवराज सिंह ने आश्वस्त किया कि प्रभावित किसानों को निर्यात गुणवत्ता के अनार उत्पादन व रोग प्रबंधन के लिए केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान बीकानेर, राष्ट्रीय अनार अनुसंधान केंद्र (NRC) सोलापुर, काजरी जोधपुर और संबंधित कृषि विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञ मिलकर प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता प्रदान करेंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

सामूहिक प्रयास से समस्या का समाधान

केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि यह समस्या सामूहिक प्रयास से ही नियंत्रित हो सकती है और इसके लिए केंद्र एवं राज्य के कृषि/बागवानी विभाग, अनुसंधान संस्थान तथा कृषि विज्ञान केंद्र मिलकर कार्य करेंगे, ताकि किसानों की समस्या का समुचित समाधान हो और उनकी आय एवं उत्पादन दोनों में वृद्धि हो सके।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture