Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

ICAR प्रवेश परीक्षा 2026 शुरू: कृषि में PG और PhD का बड़ा मौका, 7 जून तक करें आवेदन  

12 मई 2026, नई दिल्ली: ICAR प्रवेश परीक्षा 2026 शुरू: कृषि में PG और PhD का बड़ा मौका, 7 जून तक करें आवेदन – कृषि क्षेत्र में उच्च शिक्षा और शोध (रिसर्च) में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (Indian Council of Agricultural Research) ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए PG (AIEEA) और PhD (AICE-JRF/SRF) प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन परीक्षाओं के माध्यम से देशभर के कृषि विश्वविद्यालयों और रिसर्च संस्थानों में दाखिला मिलेगा।

इस परीक्षा में मेरिट के आधार पर चयनित छात्रों को पढ़ाई के साथ आकर्षक स्कॉलरशिप और फैलोशिप का लाभ भी दिया जाएगा। हर वर्ष करीब 17 हजार अभ्यर्थी इन प्रवेश परीक्षाओं के माध्यम से चयनित होते हैं। इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 122 शहरों तक कर दी गई है।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

ICAR की इन प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जून 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार 9 और 10 जून को अपने आवेदन पत्र में सुधार (Correction Window) कर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 4 जुलाई 2026 को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में किया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

परीक्षा पैटर्न और प्रक्रिया

PG प्रवेश परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी, जिसमें 120 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। यह परीक्षा केवल अंग्रेजी भाषा में आयोजित की जाएगी। वहीं PhD प्रवेश परीक्षा को तीन अलग-अलग सेक्शन में विभाजित किया गया है, जिसमें विषय आधारित प्रश्न शामिल होंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इस बार आवेदन प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव किया गया है। अभ्यर्थियों को फॉर्म भरते समय वेबकैम या मोबाइल कैमरे से लाइव फोटो अपलोड करनी होगी। फोटो लेते समय टोपी, मास्क या रंगीन चश्मा पहनना प्रतिबंधित रहेगा।

स्कॉलरशिप और फैलोशिप का लाभ

PG छात्रों को 12,640 रुपये प्रतिमाह स्कॉलरशिप दी जाएगी, जो अधिकतम दो वर्ष तक मिलेगी। साथ ही 6,000 रुपये वार्षिक कंटिंजेंसी ग्रांट भी प्रदान किया जाएगा।

PhD छात्रों को पहले और दूसरे वर्ष 37,000 रुपये प्रतिमाह तथा तीसरे वर्ष 42,000 रुपये प्रतिमाह फेलोशिप दी जाएगी। इसके अलावा तीन वर्षों तक 10,000 रुपये प्रतिवर्ष कंटिंजेंसी ग्रांट भी मिलेगा।

पात्रता मानदंड और परीक्षा शुल्क

PG कोर्स के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 31 अगस्त 2026 तक 19 वर्ष होनी चाहिए। इसके साथ ही 4, 5 या 6 वर्षीय स्नातक (UG) डिग्री अनिवार्य है। कुछ विशेष संस्थानों के लिए 3 वर्षीय BSc डिग्री वाले अभ्यर्थी भी पात्र माने जाएंगे।

PhD कोर्स के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष निर्धारित की गई है और उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होना जरूरी है।

न्यूनतम अंकों की बात करें तो जनरल, OBC और EWS वर्ग के लिए कम से कम 60 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं, जबकि SC, ST और PwBD वर्ग के लिए यह सीमा 50 प्रतिशत अंक निर्धारित की गई है।

परीक्षा शुल्क की बात करें तो PG प्रवेश परीक्षा के लिए जनरल वर्ग को 1300 रुपये, OBC/EWS को 1255 रुपये और SC/ST/PwBD को 675 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं PhD प्रवेश परीक्षा के लिए जनरल वर्ग का शुल्क 2000 रुपये, OBC/EWS का 1955 रुपये और SC/ST/PwBD वर्ग का 1075 रुपये तय किया गया है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture