Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

वर्ष 2022-23 में बागवानी उत्पादन 350 मिलियन टन से अधिक होने का अनुमान

प्रथम अग्रिम अनुमान जारी

27 जून 2023, नई दिल्ली: वर्ष 2022-23 में बागवानी उत्पादन 350 मिलियन टन से अधिक होने का अनुमान – कृषि मंत्रालय ने, बागवानी फसलों के क्षेत्र व उत्पादन के संबंध में वर्ष 2021-22 के अंतिम आंकड़े और वर्ष 2022-23 के प्रथम अग्रिम अनुमान जारी किए हैं। वर्ष 2021-22 में कुल बागवानी उत्पादन रिकॉर्ड 347.18 मिलियन टन हुआ है, जो वर्ष 2020-21 के उत्पादन से 12.58 मिलियन टन (3.76%) अधिक है। वर्ष 2022-23 में कुल बागवानी उत्पादन रिकॉर्ड 350.87 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो 2021-22 (अंतिम) की तुलना में 3.69 मिलियन टन अधिक) है।

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में किसान भाइयों-बहनों की अथक मेहनत, वैज्ञानिकों की कुशलता और केंद्र सरकार की किसान हितैषी नीतियों व राज्य सरकारों के सहयोग से देश में रिकॉर्ड उत्पादन संभव हो रहा है।

बागवानी फसलों के क्षेत्र व उत्पादन के वर्ष 2021-22 (अंतिम आंकड़े)

वर्ष 2021-22 में कुल बागवानी उत्पादन रिकॉर्ड 347.18 मिलियन टन हुआ, जो वर्ष 2020-21 के उत्पादन से लगभग 12.58 मिलियन टन (3.76%) अधिक है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

वर्ष 2021-22 में फलों का उत्पादन 107.51 मिलियन टन , सब्जियों का 209.14 मिलियन टन ,

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

प्याज का 31.69 मिलियन टन , तथा आलू का उत्पादन 56.18 मिलियन टन हुआ ।

वर्ष 2022-23 (प्रथम अग्रिम अनुमान) की मुख्य बातें-

वर्ष 2022-23 में कुल बागवानी उत्पादन 350.87 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो 2021-22 (अंतिम) की तुलना में लगभग 3.69 मिलियन टन (1.06% अधिक) की वृद्धि है।

फलों, सब्जियों, मसालों, फूलों, सुगंधित और औषधीय पौधों और वृक्षारोपण फसलों के उत्पादन में पिछले वर्ष की तुलना में वृद्धि का अनुमान है।

फलों का उत्पादन 107.75 मिलियन टन होने का अनुमान है।सब्जियों का उत्पादन 212.53 मिलियन टन ,प्याज का उत्पादन पिछले वर्ष के 31.69 मिलियन टन की तुलना में 31.01 मिलियन टन होने का अनुमान है।आलू का उत्पादन 59.74 मिलियन टन होने का अनुमान है ।

टमाटर का उत्पादन वर्ष 2021-22 में 20.69 मिलियन टन की तुलना में 20.62 मिलियन टन होने का अनुमान है।सुगंधित व औषधीय पौधों का उत्पादन वर्ष 2021-22 में 664 हजार टन की तुलना में 680 हजार टन होने का अनुमान है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )