Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

9 लाख से ज्यादा किसानों से सरकार ने एमएसपी पर खरीदा 161.47 लाख टन धान

04 नवम्बर 2023, नई दिल्ली: 9 लाख से ज्यादा किसानों से सरकार ने एमएसपी पर खरीदा 161.47 लाख टन धान – धान की खेती खरीफ एंव रबी दोनों सीजन में की जाती हैं। खरीफ की फसल धान की खरीद पिछले महीने से जारी हैं। देश के कई राज्यों के अंदर 1 नंवबर से इसकी खरीद शुरू हुई हैं। केंद्र सरकार ने बुधवार को खरीफ विपणन सीजन (केएमएस) 2023-23 में अब तक 161.47 लाख टन धान की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की हैं।

केंद्रीय उपभोक्ता एंव खाद्य मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा कि खरीफ विपणन सीजन (केएमएस) 2023-24 सुचारू रूप से चल रहा है और 1 नवंबर तक 161.47 लाख मिट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिससे लगभग 9.33 लाख किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ 35,571.14 करोड़ रुपए का लाभ हुआ है।

सरकार ने चालू खरीफ मार्केटिंग सीजन में केंद्रीय पूल के लिए 521.27 लाख मिट्रिक टन चावल खरीदने का लक्ष्य रखा हैं। इसमें से 20.76 प्रतिशत (108.23 लाख मिट्रिक टन) पहले ही पंजाब, हरियाणा और तमिलनाडु द्वारा खरीदा जा चुका हैं। जिसमें पंजाब से 66.42 लाख मिट्रिक टन, हरियाणा से 36.11 लाख मिट्रिक टन और तमिलनाडु से 3.26 लाख मिट्रिक टन चावल खरीदा गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)