Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

रबी विपणन सत्र 2023-24 के लिए गेहूं खरीद की बेहतर शुरुआत

इस वर्ष 31 लाख से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया

2 अप्रैल 2023, नई दिल्ली । रबी विपणन सत्र 2023-24 के लिए गेहूं खरीद की बेहतर शुरुआत – देश में रबी विपणन सत्र 2023-24 के लिए गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है और पिछले वर्ष के शून्य क्रय की तुलना में गत 27 मार्च तक 10,727 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। मध्य प्रदेश के उज्जैन, देवास, इंदौर, शाजापुर और सीहोर आदि क्षेत्रों में गेहूं की सरकारी खरीद हो रही है। यहां पर यह भी ध्यान देने योग्य तथ्य है कि पिछले साल मार्च के महीने में ही कुल खरीद लगभग 10,000 मीट्रिक टन हुई थी, जबकि वर्तमान वर्ष में गत 27 मार्च को ही यह आंकड़ा पार हो चुका है। सरकारी एजेंसियों को अपनी फसल बेचने के लिए पिछले साल लगभग 18 लाख किसान वास्तविक आंकड़ों में सार्वजनिक खरीद अभियान में भाग ले रहे थे, जबकि इस साल 31 लाख से अधिक किसान गेहूं की सार्वजनिक खरीद प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पहले ही अपना पंजीकरण करा चुके हैं।

पिछले रबी विपणन सत्र 2022-23 के दौरान वास्तव में खरीदे गए 187.92 लाख मीट्रिक टन गेहूं की तुलना में रबी विपणन सत्र 2023-24 के दौरान खरीद के लिए 341.50 लाख मीट्रिक टन गेहूं की मात्रा का अनुमान लगाया गया है। कृषि मंत्रालय द्वारा जारी किये गए दूसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, इस सत्र में गेहूं का अनुमानित उत्पादन लगभग 1121 लाख मीट्रिक टन है।

महत्वपूर्ण खबर: जीआई टैग मिलने से चिन्नौर धान किसानों को मिल रहा है अधिक दाम

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile