Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

बैंक ऑफ़ बड़ौदा से सिर्फ़ 30 मिनट में मिलेगी गृह और कार ऋण की मंजूरी

17 मार्च 2023, मुंबई: बैंक ऑफ़ बड़ौदा से सिर्फ़ 30 मिनट में मिलेगी गृह और कार ऋण की मंजूरी – भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने #लोन विदाउट ड्रामा विज्ञापन अभियान के शुभारंभ की घोषणा की। इस विज्ञापन अभियान में फिल्म के दो बेहद लोकप्रिय किरदारों के माध्यम से बड़े ही मनोरंजक रूप से बताया गया है कि, बैंक ऑफ़ बड़ौदा से डिजिटल माध्यम से गृह ऋण या कार ऋण के लिए आवेदन करना और सिर्फ़ 30 मिनट* में मंज़ूरी पाना कितना आसान है।

असीम संभावनाओं और दर्शकों के बढ़ते उम्मीद को देखते हुए, #लोन विदाउट ड्रामा गृह और कार ऋण विज्ञापन अभियान को वूमेंस प्रीमियर लीग (डब्लू पी एल) के उद्घाटन संस्करण के दौरान लॉन्च किया जा रहा है। बैंक ऑफ़ बड़ौदा वूमेंस प्रीमियर लीग का सहयोगी मीडिया प्रायोजक है। देश की एक युवा और होनहार खिलाड़ी तथा बैंक की ब्रांड एंडोर्सर, शेफाली वर्मा भी वूमेंस प्रीमियर लीग के पहले चरण में खेलने वाली स्टार क्रिकेटरों में शामिल हैं।

इस अवसर पर श्री वी.जी. सेंथिलकुमार, उप-महाप्रबंधक, प्रमुख – विपणन एवं ब्रांडिंग, बैंक ऑफ बड़ौदा, ने कहा, “आम तौर पर लोग यही मानते हैं कि ऋण के लिए आवेदन करना बड़ा ही जटिल काम है, जिसमें ऋण लेने के लिए व्यक्ति को एक लंबी और धीमी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। हम इस सोच को बदलना चाहते थे और यह दिखाना चाहते थे कि बैंक ऑफ बड़ौदा कार एवं गृह ऋण की प्रक्रिया वाकई में बेहद आसान है। हम दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए इस बात को बड़े मनोरंजक और रोचक तरीके से पेश करना चाहते थे। आज के दौर में ग्राहक एक ऐसे वित्तीय भागीदार की तलाश में हैं, जो न केवल उन्हें अपने सपनों और आर्थिक लक्ष्यों को हासिल करने में सक्षम बनाए, बल्कि उन्हें इसे तुरंत, सहज तरीके से और बाधारहित प्राप्त करने में भी सक्षम बनाए। एक प्रकार से देखा जाए तो, बैंक ऑफ बड़ौदा का #लोन विदाउट ड्रामा उनकी फाइनेंसिंग से जुड़ी हर , समस्या का हल है।”

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (15 मार्च 2023 के अनुसार) 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )