Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

किसानों को मिलेगा फसल बीमा योजना का पूरा लाभ

उच्चस्तरीय बैठक में हुआ निर्णय

17 जनवरी  2023,  नई दिल्ली । किसानों को मिलेगा फसल बीमा योजना का पूरा लाभ – केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में श्री तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ने फसल नुकसान की स्थिति में करोड़ों किसानों को बेहतर आर्थिक सुरक्षा कवच देने का काम किया है। भारत सरकार द्वारा किसानों के हित में निर्णय लेकर फसल बीमा लेते समय  किसानों को कोई समस्या न हो  इसके लिए अधिक सुगमता लाने की कोशिश की जा रही है। फसल बीमा योजना के अंतर्गत अल्प दावों के विषय पर केंद्र सरकार जल्द ही राज्य सरकार एवं बीमा कंपनियों से विचार-विमर्श कर किसानों को उचित लाभ देने के लिए तत्परता से कदम उठाएगी।

बैठक में बाड़मेर के किसानों को खरीफ 2021 के लंबित दावों का पूर्ण भुगतान किये जाने का निर्णय भी लिया गया। भारत सरकार की पहल से पिछले हफ्ते एग्रीकल्चर इन्श्योरंस कंपनी द्वारा  रु 311 करोड़ के आंशिक क्लेम के आंकड़े दिए थे। 

समीक्षा बैठक में  लिए गए निर्णयों के उपरांत बीमा कम्पनी रु 229 करोड़ की अतिरिक्त क्लेम  राशि के भुगतान किसानों को करेगी।  बाड़मेर  के पात्र  किसानों को कुल  रु 540 करोड़ के क्लेम  भुगतान त्वरित किया जायेगा। इस बैठक में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री कैलाश चौधरी, वित्त एवं कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एवं राजस्थान के कृषि आयुक्त उपस्थित थे। बैठक में फसल बीमा योजना की सुगमता और अल्प दावों के लिए प्रस्तावित समाधानों पर अधिक चर्चा हुई, जिसमें भविष्य में किसानों को क्लेम भुगतान करते समय सभी पात्र आवेदनों के लिए समेकित भुगतान किये जाने का भी निर्णय लिया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: देवास जिले के किसान ने खेत में बनवाया तालाब

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें