Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

13 अगस्त को इंदौर जिले में डोनाल्ड ट्रंप के पुतलों का होगा दहन

11 अगस्त 2025, इंदौर: 13 अगस्त को इंदौर जिले में डोनाल्ड ट्रंप के पुतलों का होगा दहन – संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान संगठनों और केंद्रीय श्रम संगठनों की अभियान समिति की  बैठक मध्य प्रदेश किसान सभा के श्री अरुण चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई।  बैठक में केंद्रीय श्रम संगठनों और संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर ‘  ‘बहुराष्ट्रीय कंपनियां भारत छोड़ो, कॉर्पोरेट कृषि  छोड़ो ‘दिवस मनाने, पूरे जिले में डोनाल्ड ट्रम्प का पुतला दहन और संभागायुक्त को ज्ञापन  देने का निर्णय लिया गया।

बैठक में अमेरिका  द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाए जाने को  भारत के खिलाफ आर्थिक नाकेबंदी पर आक्रोश व्यक्त करते हुए भारत सरकार से 146 करोड़ भारतीयों की खाद्य सुरक्षा और किसानी बचाने के लिए  अमेरिका  के किसी भी दबाव में न आने की अपील की। इस  बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े संगठनों अखिल भारतीय किसान सभा, किसान संघर्ष समिति, किसान सभा अजय भवन, अखिल भारतीय किसान मजदूर संगठन ,भारतीय किसान एवं मजदूर सेना, एटक, सीटू,एसएमएस आदि के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में निर्णय किया गया कि पूरे जिले के तहसील मुख्यालयों और गांव में अमेरिकी पूंजीवाद के प्रतीक तथा भारतीय कृषि  व्यापार को कब्जाने की कोशिश में जुटे डोनाल्ड ट्रंप के पुतले जलाए  जाएंगे तथा  13 अगस्त को गांधी हाल में एकत्रित होकर संभाग आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन  कर  ज्ञापन दिया जाएगा  । बैठक में  सर्व श्री रामस्वरूप मंत्री,  रुद्रपाल यादव, सीएल सर्रावत,भागीरथ कछवाय, सोनू शर्मा, सत्यनारायण वर्मा, रमेश झाला, हरि ओम सूर्यवंशी, बबलू जाधव, चंदन सिंह बड़वाया शैलेंद्र पटेल सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com