Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

15 अगस्त तक देश में 2 करोड़ ‘लखपति दीदियां’ होंगी – केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह

21 जुलाई 2025, नई दिल्ली: 15 अगस्त तक देश में 2 करोड़ ‘लखपति दीदियां’ होंगी – केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह – केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जूनागढ़, गुजरात में भारतीय मूंगफली अनुसंधान संस्थान का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान के कामकाज की समीक्षा की और वहां मौजूद किसानों और स्वयं सहायता समूह (SHG) की बहनों से बातचीत भी की।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 10 लाख रुपए से ज्यादा कमाने वाली 50 ‘लखपति दीदियों’ की प्रेरणादायक सफलता की कहानियों का संकलन भी जारी किया। इसके साथ ही भारतीय मूंगफली अनुसंधान संस्थान के वार्षिक प्रतिवेदन 2024 का विमोचन किया गया।

हर महिला को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प

श्री चौहान ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की बहनों को ‘लखपति दीदी’ बनाना सरकार का संकल्प है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर महिला आत्मनिर्भर, आर्थिक रूप से मजबूत और स्वावलंबी बने। इसके लिए सरकार पूरी ईमानदारी से काम कर रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

15 अगस्त तक 2 करोड़ ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य

कृषि मंत्री ने बताया कि अब तक 1.5 करोड़ महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं और 15 अगस्त तक यह आंकड़ा 2 करोड़ तक पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में अब सिर्फ लखपति ही नहीं बल्कि 10 लाख से ज्यादा कमाई करने वाली ‘मिलेनियर दीदियों’ की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

समाज में बदलाव ला रही हैं महिलाएं

श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं न सिर्फ खुद की जिंदगी बदल रही हैं, बल्कि समाज में बड़े बदलाव का उदाहरण बन रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बढ़ते योगदान से लैंगिक असमानता भी कम हो रही है।

प्रधानमंत्री मोदी का सपना – महिलाएं बनें आर्थिक शक्ति

कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश की महिलाएं ज्यादा से ज्यादा आर्थिक गतिविधियों में शामिल हों। उन्होंने कहा कि अगर गांव की महिलाओं को सही प्रशिक्षण, बैंक से कर्ज और जरूरी सुविधाएं मिलें तो वे चमत्कार कर सकती हैं।

लोकल से वोकल बनाने में निभा रहीं बड़ी भूमिका

श्री चौहान ने कहा कि देश में लोकल उत्पादों को ग्लोबल पहचान दिलाने में ‘लखपति दीदियों’ की अहम भूमिका है। उन्होंने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा, “आप बस हिम्मत के साथ आगे बढ़ते रहिए। प्रधानमंत्री मोदी आपके साथ हैं।” अंत में केंद्रीय मंत्री

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com