Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषि कौशल से आत्मनिर्भरता लाने हुआ मंथन

एग्री स्किल्स कॉनक्लेव-2022

29 अगस्त 2022, नई दिल्ली । कृषि कौशल से आत्मनिर्भरता लाने हुआ मंथन – आत्मनिर्भर भारत अभियान से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में गत दिवस नई दिल्ली में एग्री स्किल्स कॉनक्लेव हुआ। एग्री कल्चर स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजन में ‘कृषि कौशल में आत्मनिर्भरता’ के विभिन्न पहलुओं पर कृषि क्षेत्र के विशेषज्ञ, कार्पोरेट्स के वरिष्ठ अधिकारियों नीति नियंताओं ने भाग लिया। कॉनक्लेव के मुख्य अतिथि को कौशल विकास मंत्रालय भारत सरकार के सचिव श्री राजेश अग्रवाल थे। काउंसिल के अध्यक्ष श्री मनीष मानसिंह ने भी संबोधित किया।

दो सत्रों में हुए मंथन में प्रथम सत्र ‘नए कौशल अवसर’ पर केन्द्रित था। इस सत्र में श्री प्रफुल्ल पांडे, जनरल मैनेजर महिन्द्रा एंड महिन्द्रा लि. ने कृषि क्षेत्र में कौशल वृद्धि को रेखांकित करते हुए कृषि यांत्रिकी उद्योग में असीम संभावनाओं की बात कही। हरियाणा सरकार के उद्यानिकी आयुक्त डॉ. अर्जुन सिंह सैनी, पतंजलि के सीईओ श्री संजीव अस्थाना, सीएनएच इंडस्ट्रियल इंडिया के श्री बरजिंदर जीत सिंह, प्रमुख क्रॉप सॉल्यूशंस मार्केटिंग आदि ने अपने वक्तव्य दिए। श्री सैम्यूअल प्रवीण कुमार संयुक्त सचिव कृषि मंत्रालय भारत सरकार ने बीज वक्तव्य दिया और डॉ. सत्येन्द्र आर्य सीईओ एएससीआई ने आभार व्यक्त किया।

महत्वपूर्ण खबर: मंदसौर के मल्हारगढ़ में लहसुन की बड़ी आवक से कीमतों में गिरावट

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile