Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

किसानों को बड़ी सौगात: तेलंगाना में खुला हल्दी बोर्ड मुख्यालय, अमित शाह बोले- अब वैश्विक बाजार तक पहुंचेगी पैदावार

01 जुलाई 2025, नई दिल्ली: किसानों को बड़ी सौगात: तेलंगाना में खुला हल्दी बोर्ड मुख्यालय, अमित शाह बोले- अब वैश्विक बाजार तक पहुंचेगी पैदावार – हल्दी की खेती करने वाले किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार (29 जून 2025) को तेलंगाना के निजामाबाद में हल्दी बोर्ड के मुख्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि अब भारत की हल्दी विश्व बाजार में पहचान बनाएगी और किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिलेगा। इस अवसर पर केन्द्रीय कोयला और खनन मंत्री जी किशन रेड्डी और केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

हल्दी किसानों की दशकों पुरानी मांग हुई पूरी  

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2023 में हल्दी बोर्ड की स्थापना का जो वादा किया था, उसे निभाया है। दशकों से निजामाबाद और आसपास के किसान इस बोर्ड की मांग कर रहे थे, ताकि उनकी उपज को उचित मूल्य और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल सके। बोर्ड की स्थापना से अब हल्दी की प्रोसेसिंग, गुणवत्ता सुधार, विपणन और निर्यात का रास्ता साफ हो गया है।

दाम में स्थिरता और निर्यात को मिलेगा बढ़ावा

गृह मंत्री ने कहा कि अक्सर हल्दी के दाम गिरते रहते हैं, जिससे किसानों को नुकसान होता है। अब हल्दी बोर्ड की मदद से इसकी औषधीय गुणवत्ता और वाणिज्यिक उपयोग को वैश्विक स्तर पर प्रचारित किया जाएगा। इससे हल्दी के दाम स्थिर रहेंगे और किसानों को सीधा फायदा होगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

एफपीओ और ऑर्गेनिक हल्दी को मिलेगी ताकत

अमित शाह ने घोषणा की कि हल्दी से जुड़े एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) को सशक्त किया जाएगा और उन्हें पैकेजिंग, मार्केटिंग और निर्यात में सहयोग मिलेगा। सरकार ऑर्गेनिक हल्दी उगाने वाले किसानों के उत्पादों को अमेरिका, यूरोपीय संघ, कनाडा, यूके, वियतनाम, स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों में निर्यात करने की व्यवस्था भी करेगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

अन्य घोषणाएं भी रहीं अहम

कार्यक्रम में श्री शाह ने निजामाबाद के वरिष्ठ नेता डी. श्रीनिवास की प्रतिमा का अनावरण भी किया। साथ ही उन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ सरकार की नीति को दोहराते हुए कहा कि 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने केंद्र की डबल इंजन सरकार को ही किसानों, दलितों, आदिवासियों और युवाओं के विकास की गारंटी बताया। 

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com