Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

ड्रोन से  खेती को बढ़ावा देने आगे आएं कृषि  छात्र- श्री तोमर

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान का 60वां दीक्षांत समारोह

12 फरवरी 2022, नई दिल्ली ।  ड्रोन से  खेती को बढ़ावा देने आगे आएं कृषि  छात्र- श्री तोमर – भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) का 60वां दीक्षांत समारोह आज केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर श्री तोमर ने कहा कि कृषि की तेजी से प्रगति के लिए नई टेक्नालाजी व संसाधन अपनाने पर जोर देते हुए ड्रोन के माध्यम से खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि के छात्र-छात्राओं से आगे आने का आह्वान किया।

पूसा, नई दिल्ली में आयोजित गरिमामय दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री श्री तोमर नेउन्नत किस्मों व प्रौद्योगिकियों के विकास के माध्यम से खाद्य और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आईएआरआई द्वारा किए गए महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। श्री तोमर ने किसानों के लाभ और विभिन्न हितधारकों के लिए ड्रोन उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया तथा बताया कि सरकार ने ड्रोन प्रशिक्षण देने के लिए शत-प्रतिशत सहायता-अनुदान देने का निर्णय लिया है। कृषि के विद्यार्थी इसमें बेहतर भूमिका का निर्वहन कर सकते है। कृषि के छात्र-छात्राओं के लिए सब्सिडी का प्रावधान भी है।

कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री कैलाश चौधरी विशिष्ट अतिथि थे। डॉ. त्रिलोचन महापात्र, सचिव डेयर और महानिदेशक- भाकृअनुप, डॉ. ए.के. सिंह, कुलपति और निदेशक-आईएआरआई और डॉ. रश्मि अग्रवाल, डीन व संयुक्त निदेशक (शिक्षा) भी उपस्थित थी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

फल-सब्जियों की 6 किस्में  जारी   

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इस अवसर पर प्रो. आर.बी. सिंह,पूर्व निदेशक, आईएआरआई को डी.एससी मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। संस्थान के पोस्ट ग्रेजुएट स्कूल से284 छात्रों को डिग्री मिली, जिनमें 8 विदेशी छात्र शामिल हैं। मुख्य अतिथि ने फल-सब्जियों की 6 किस्मों को राष्ट्र को समर्पित किया

महत्वपूर्ण खबर: किसानों को 49 लाख दावों का रु.7,600 करोड़ भुगतान