Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

बीज उत्पादक किसानों के लिए राहत की खबर

बीज उत्पादक किसानों के लिए राहत की खबर,

बीजों की आवाजाही पर रोक नहीं

नई दिल्ली । बीज उत्पादन करने वाले किसान अब अपने बीजों को बीज कंपनियों तक पहुंचा सकते हैं ।करोना संकट के चलते और लॉकडाउन के कारण किसानों को ट्रांसपोर्ट की इजाजत नहीं थी ।परंतु अब सरकार ने बीज उत्पादक किसानों को यह अनुमति दी है। इन किसानों के पास संबंधित दस्तावेज होने जरूरी है ।

सरकार के केन्द्रीय कृषि मंत्रालय ने यह भी निर्देश जारी किए हैं कि भुगतान के वक़्त समुचित सावधानी बरतनी चाहिए। बीज प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग संयंत्रों द्वारा बीजों का आवागमन बीज उत्पादक प्रांतों से अन्य फसल उत्पादक प्रांतों तक आवश्यक है ताकि क्वालिटी बीजों की उपलब्धता आगामी खरीफ मौसम के लिए सुनिश्चित की जा सके ।उललेखनीय है कि अप्रैल के महीने में उत्तर भारत में हरे चारे की खेती के लिए बीज की आपूर्ति दक्षिण भारत के राज्यों से की जाती है।

इसके अलावा किसानों के द्वारा उनके खेतों पर तैयार टमाटर, फूलगोभी, हरी पत्तेदार सब्जियां, खीरा, तथा अन्य लौकी वर्गीय सब्जियों के बीज के सीधे विपणन में किसानों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile