National News (राष्ट्रीय कृषि समाचार)

कृषि मंत्रालय ने जारी किया तीसरा अग्रिम अनुमान; बागवानी उत्पादन में हुआ 2 फीसदी का इजाफा

Share

19 जनवरी 2024, नई दिल्ली: कृषि मंत्रालय ने जारी किया तीसरा अग्रिम अनुमान; बागवानी उत्पादन में हुआ 2 फीसदी का इजाफा – कृषि मंत्रालय ने वर्ष 2022-23 के लिए विभिन्न बागवानी फसलों के क्षेत्रफल और उत्पादन का तीसरा अग्रिम अनुमान जारी कर दिया है। वर्ष 2022-23 में कुल बागवानी उत्पादन 355.25 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो कि वर्ष 2021-22 की तुलना में लगभग 8.07 मिलियन टन अधिक (2.32% की वृद्धि) है।

इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि देश में लगातार बढ़ रहे बागवानी उत्पादन की यह उपलब्धि हमारे किसान भाइयों-बहनों व वैज्ञानिकों की मेहनत तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की कृषि और किसान हितैषी अच्छी नीतियों का सद्परिणाम है।

फलों का उत्पादन बढ़कर 109 मिलियन टन होने का अनुमान

राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों और अन्य सरकारी स्रोत एजेंसियों से प्राप्त सूचना के आधार पर संकलित वर्ष 2022-23 के तीसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार फलों, सब्जियों, रोपण फसलों, मसालों, फूलों व शहद के उत्पादन में वृद्धि अनुमानित है। फलों का उत्पादन वर्ष 2021-22 में 107.51 मिलियन टन से बढ़कर वर्ष 2022-23 में 109.53 मिलियन टन होने का अनुमान है।

सब्जियों के उत्पादन में कितनी होगी वृध्दि?

सब्जियों का उत्पादन वर्ष 2022-23 में 213.88 मिलियन टन होने का अनुमान है जबकि वर्ष 2021-22 में उत्पादन 209.14 मिलियन टन था। रोपण फसलों का उत्पादन वर्ष 2021-22 में 15.76 मिलियन टन से बढ़कर वर्ष 2022-23 में 16.84 मिलियन टन होने का अनुमान है अर्थात लगभग 6.80% की वृद्धि अनुमानित है।

आलू का उत्पादन 60.22 मिलियन टन होने की उम्मीद है जबकि वर्ष 2021-22 में उत्पादन 56.18 मिलियन था। टमाटर का उत्पादन वर्ष 2021-22 में 20.69 मिलियन टन की अपेक्षा वर्ष 2022-23 में 20.37 मिलियन टन होने की उम्मीद है।

कृषि मंत्रालय द्वारा समय-समय पर जारी किए गए अग्रिम अनुमान इस प्रकार हैं-

कुल बागवानी2021-22 (अंतिम)2022-23 (दूसरा अग्रिम अनुमान)2022-23 (तीसरा अग्रिम अनुमान)
क्षेत्रफल (मिलियन हेक्टेयर में)28.0428.1228.34
उत्पादन (मिलियन टन में)347.18351.92355.25

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Share
Advertisements