Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषि मंत्री ने अवैध बायोस्टिमुलेंट्स पर लगाम कसने के दिए निर्देश; केवल 146 उत्पाद मान्य

03 सितम्बर 2025, नई दिल्ली: कृषि मंत्री ने अवैध बायोस्टिमुलेंट्स पर लगाम कसने के दिए निर्देश; केवल 146 उत्पाद मान्य – केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में किसानों की शिकायत निवारण प्रणाली की समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि किसानों की शिकायतें, सुझाव और सहायता एक ही पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएं, ताकि किसानों को जल्दी और पारदर्शी समाधान मिल सके।

बैठक में चौहान ने स्पष्ट कहा कि केवल 146 अधिसूचित बायोस्टिमुलेंट्स ही भारत में मान्य हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध और अप्रमाणित बायोस्टिमुलेंट्स की बिक्री पर सख्त रोक लगाई जाए। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर कार्रवाई करनी होगी। साथ ही, किसानों को मान्य बायोस्टिमुलेंट्स की सूची सोशल मीडिया और जागरूकता अभियानों के माध्यम से उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

कृषि मंत्री ने यह भी बताया कि किसानों की शिकायतों में नकली उर्वरक, बीज, कीटनाशक और बायोस्टिमुलेंट्स से जुड़ी समस्याएं ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को लूटने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और किसी भी कीमत पर किसानों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। चौहान ने भरोसा दिलाया कि वे स्वयं इन शिकायतों की नियमित समीक्षा करेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) से जुड़ी शिकायतों पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से जुड़ी हर समस्या का जल्द निपटारा होना चाहिए और किसानों से सीधे संपर्क कर उनकी संतुष्टि सुनिश्चित की जानी चाहिए।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com