Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषि है अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसान उसकी आत्मा- बिहार में रबी कार्यशाला में बोले कृषि मंत्री शिवराज

06 अक्टूबर 2025, नई दिल्ली: कृषि है अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसान उसकी आत्मा- बिहार में रबी कार्यशाला में बोले कृषि मंत्री शिवराज – केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार (4 अक्टूबर) को बिहार प्रवास के दौरान पटना में आयोजित रबी कार्यशाला एवं कृषि सलाहकार संवाद कार्यक्रम में भाग लिया और कृषि वैज्ञानिकों, सलाहकारों एवं किसानों को संबोधित किया।

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि “कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान उसकी आत्मा हैं। किसानों की सेवा करना मेरे लिए भगवान की पूजा के समान है।”

मंत्री चौहान ने कहा कि एक समय था जब भारत अमेरिका से पी.एल.–480 के अंतर्गत लाल गेहूँ आयात करता था, किंतु आज की स्थिति यह है कि देश के भंडार गेहूँ और चावल से भरे हुए हैं और भारत अन्य देशों को भी अनाज निर्यात कर रहा है। इसमें किसानों की कड़ी मेहनत और कृषि सलाहकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

अनुसंधान को खेत तक पहुंचाने में कृषि सलाहकारों की भूमिका अहम

कृषि मंत्री ने कृषि सलाहकारों की सराहना करते हुए कहा कि यदि सलाहकार न हों तो अनुसंधान प्रयोगशालाओं की उपलब्धियां जमीन तक नहीं पहुँच पाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने कृषि सलाहकारों की जरूरत और मूल्य दोनों को पहचाना है और उनके सम्मान एवं हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

बिहार में दलहन और मक्का उत्पादन की असीम संभावनाएं

मंत्री चौहान ने बिहार में दलहन और मक्का उत्पादन की संभावनाओं पर विशेष बल दिया और कहा कि “दलहन मिशन के माध्यम से देश को दालों में भी आत्मनिर्भर बनाया जाएगा, और इसमें कृषि सलाहकारों की अहम भूमिका होगी।” उन्होंने हाल ही में मंत्रिमंडल द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि का भी उल्लेख किया।

पीएम धन-धान्य योजना से बिहार को मिलेगा विशेष लाभ

कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’ के अंतर्गत उत्पादकता में कमी वाले जिलों को विशेष फोकस में रखा गया है, जिसमें बिहार के भी कई जिले शामिल हैं। इस योजना के तहत 11 विभाग मिलकर सामूहिक रूप से कार्य करेंगे।

मंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी की नीति ‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’ का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत अपने किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि भारत आज स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र के रूप में अपनी शर्तों पर आगे बढ़ रहा है।

बिहार के किसानों की उपलब्धियों को सराहते हुए उन्होंने कहा कि राज्य कई फसलों में अग्रणी है और आने वाले समय में कृषि ही भारत की समृद्धि का सबसे बड़ा आधार बनेगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture