Ad DesktopAd TabletAd Mobile
किसानों की सफलता की कहानी (Farmer Success Story)राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

बीटेक करने के बाद इस किसान ने शुरू की मिश्रित खेती! प्रतिवर्ष 12 लाख का हो रहा मुनाफा

20 जनवरी 2024, नई दिल्ली: बीटेक करने के बाद इस किसान ने शुरू की मिश्रित खेती! प्रतिवर्ष 12 लाख का हो रहा मुनाफा – वर्तमान में सरकार व किसान स्वंय अपनी आय को दोगुना करने के लिए कई प्रयास कर रहे हैं। जिसके चलते किसान अब परंपरागत खेती के साथ खेती की नई तकनीकें अपनाने लगें, जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा भी हो रहा हैं। तेलंगाना के करीमनगर के किसान ने भी इसी तरह की मिश्रित खेती को अपनाकर अपनी आय को दोगुना किया हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी करीमनगर के किसान के प्रयासों की सराहना की। साथ ही कहा कि आप खेती में संभावनाओं का सशक्त उदाहरण हैं।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 18 जनवरी 2023 को विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। इस कार्यक्रम में देश भर से विकसित भारत संकल्प यात्रा के हजारों लाभार्थी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय स्तर के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

बीटेक स्नातक किसान की प्रतिवर्ष 12 लाख रूपए कमाई 

प्रधानमंत्री की बात करते हुए करीमनगर, तेलंगाना के किसान एम मल्लिकार्जुन रेड्डी से ने बताया कि वे पशुपालन और बागवानी फसलों की खेती कर रहे हैं। कृषक रेड्डी बीटेक स्नातक हैं और खेती से पहले वह एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करते थे। किसान ने अपनी यात्रा के बारे में बताया कि शिक्षा ने उन्हें एक बेहतर किसान बनने में मदद की। वह एक एकीकृत पद्धति का अनुसरण कर रहे हैं जिसके तहत वह पशुपालन, बागवानी और प्राकृतिक खेती कर रहे हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस पद्धति का मुख्य लाभ उनको होने वाली नियमित दैनिक आमदनी है। वह औषधीय खेती भी करते हैं और पांच स्त्रोतो से आय प्राप्त कर रहे हैं। पहले वह पारंपरिक एकल पद्धति से खेती करने पर प्रतिवर्ष 6 लाख रुपये कमाते थे, वहीं अब एकीकृत पद्धति से वह प्रतिवर्ष 12 लाख रुपये कमा रहे हैं, जो उनकी पिछली आय से दोगुना है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
कृषक रेड्डी को उपराष्ट्रपति भी कर चुके हैं सम्मानित

किसान रेड्डी को आईसीएआर सहित कई संस्थाओं और पूर्व उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। वह एकीकृत और प्राकृतिक खेती का प्रचार-प्रसार भी कर रहे हैं और आसपास के इलाकों में किसानों को प्रशिक्षण भी दे रहे हैं। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, ड्रिप सिंचाई सब्सिडी और फसल बीमा का लाभ उठाया है। प्रधानमंत्री ने उनसे केसीसी पर लिए गए ऋण पर अपनी ब्याज दर की जांच करने के लिए कहा क्योंकि केंद्र सरकार और राज्य सरकार ब्याज सब्सिडी प्रदान करती है।

प्रधानमंत्री ने भी किसान की सराहना

प्रधानमंत्री ने उनसे विद्यार्थियों से मिलने और शिक्षित युवाओं को कृषि क्षेत्र में प्रवेश के लिए प्रोत्साहित करने को कहा। प्रधानमंत्री ने उनकी दोनों बेटियों से भी बातचीत की। प्रधानमंत्री ने शिक्षित युवाओं के खेती करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “आप खेती में संभावनाओं का सशक्‍त उदाहरण हैं”। उनके द्वारा खेती के लिए अपनाई गई एकीकृत पद्धति की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका काम अन्य किसानों को प्रेरित करेगा। प्रधानमंत्री ने श्री रेड्डी की पत्नी के त्याग और समर्थन के लिए उनकी सराहना की।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)