राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषि विज्ञान केंद्र, पिपराकोठी में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान में किसानों का उमड़ा जन सैलाब

03 जून 2025, नई दिल्ली: कृषि विज्ञान केंद्र, पिपराकोठी में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान में किसानों का उमड़ा जन सैलाब – केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पिपराकोठी कृषि विज्ञान केंद्र में अपने संबोधन में कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी  के नेतृत्व में “विकसित भारत” के संकल्प की एक सशक्त कड़ी है, जिसका उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना, आधुनिक तकनीकों से जोड़ना और कृषि को लाभकारी पेशा बनाना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान चुनौतियों को देखते हुए कृषि में विविधीकरण को बढ़ावा देने वाली तकनीकों प्राकृतिक खेती, कृषि में ड्रोन का उपयोग, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन इत्यादि, प्रमुख विषयों पर कृषकों को जानकारी देने के लिए यह अभियान बहुत उपयोगी साबित होगा। इस अभियान के तहत इन सभी विषयों पर किसानों के साथ चर्चा होगी और उनकी जिज्ञासाओं का उपयुक्त समाधान भी संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा किया जायेगा। इस अभियान का त्वरित लाभ किसानों को आगामी खरीफ की फसलों पर होगा। श्री चौहान ने कहा कि सभी संबंधित हितधारकों के साथ मिलकर क्रियान्वित किया जाने वाला यह अभियान विकसित भारत के लिए चलाए जा रहे “लैब टू लैंड ”  कार्यक्रम में सार्थक योगदान देगा तथा उसको सशक्त बनाएगा। अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा की हमारा मूल मंत्र है — “एक देश – एक कृषि – एक टीम”। जहाँ कृषि वैज्ञानिक, अधिकारी और किसान भाई-बहन एक साथ मिलकर भारत को “विकसित भारत – 2047” की ओर ले जाएंगे।

Advertisement1
Advertisement

माननीय कृषि मंत्री ने बताया कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हम किसानो को वैज्ञानिको से जोड़ रहे हैं हमारे वैज्ञानिक प्रयोगशाला से निकलकर गाँव में किसानों के  बीच में जा रहे हैं और  साथ में अब खेतों में किसानों के  साथ बढ़कर उनकी समस्या के समाधान के लिए जी जान एक कर देंगे | माननीय कृषि मंत्री ने कहा, “मुझे  ख़ुशी हुई कि चम्पारण का मर्चा चूड़ा की सुगंध अद्भुत है|  इसके उत्पादन के लिए बड़े स्तर पर हमारे वैज्ञानिक अनुसन्धान करेंगे | उन्होंने कहा कि बिहार में मक्का का उत्पादन तेज़ी से बढ़ रहा और मक्के के दाम भी अच्छे मिल रहे हैं| यह सब प्रधानमंत्री जी की नीति का परिणाम है कि मक्का का उपयोग अभी एथेनोल बनाने में भी हो रहा है | उन्होंने यह भी बताया कि बिहार की लीची का नाम लेते ही मुँह में पानी आ जाता है लेकिन किसानों ने बताया कि लीची 48 घंटे में ख़राब हो जाती है इसलिए कम दाम  पर बेचना पड़ता है | मैंने वैज्ञानिकों को कहा है कि लीची अधिक समय तक ख़राब न हो साथ ही आई ए एफ  फंड का उपयोग कर कोल्ड स्टोरेज बनाया जाए, जिससे किसानों को लीची रखने की सुविधा मिल सके | चंपारण के किसानों से वार्तालाप के दौरान यह पता चला कि  शिमला मिर्च की खेती कर छह लाख रुपये तक मुनाफ़ा कमाया जा सकता है| चंपारण की बतौर उनके शब्दों में  “मेरा परम सौभाग्य है की आज मुझे इस पवित्र भूमि चम्पारण पर आने का अवसर प्राप्त हुआ है | यह वही ऐतिहासिक भूमि है जहाँ राष्ट्रपिता  महात्मा गाँधी ने किसानों पर हो रहे अत्याचारों से उन्हें बचाया था” | 

इस अवसर पर मोतिहारी सांसद सह पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री  श्री राधा मोहन सिंह जी ने भी किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से अपील की कि वे इस अभियान का भरपूर लाभ उठाएं और आधुनिक कृषि नवाचारों को अपनाकर अपनी आय को दोगुना करें। कार्यक्रम में जिले के 8000 से ज्यादा किसानों ने भाग लिया और विभिन्न तकनीकी सत्रों के माध्यम से वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया। कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र , पिपराकोठी एवं अन्य संबद्ध संस्थानों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में किसानों को प्रदर्शनी, प्रशिक्षण,तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। यह अभियान आने वाले दिनों में और भी गांवों तक पहुंचेगा, ताकि कृषि को आर्थिक समृद्धि का आधार बनाते हुए देश के विकास को गति दी जा सके।

इस कार्यक्रम को माननीय जल शक्ति मंत्री,भारत सरकार श्री राज भूषण चौधरी, ,माननीय गन्ना उद्योग मंत्री, बिहार सरकार श्री कृष्णनंदन पासवान, माननीय कुलपति, डॉ .राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, डॉ पुन्यब्रत सुबिमलेंदु पाण्डेय, स्थानीय विधायक गण, निदेशक अटारी डॉ. अंजनी कुमार, सचिव कृषि विभाग,बिहार सरकार, श्री संजय कुमार अग्रवाल, अन्य पदाधिकारियों ने शोभायमान किया।

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement3
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement