राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

देशभर में 4 बड़े मौसम सिस्टम सक्रिय: अगले 7 दिनों तक कई राज्यों में भारी वर्षा के आसार, जानें आज का मौसम

26 अगस्त 2025, नई दिल्ली: देशभर में 4 बड़े मौसम सिस्टम सक्रिय: अगले 7 दिनों तक कई राज्यों में भारी वर्षा के आसार, जानें आज का मौसम – भारत का मौसम इन दिनों पूरी तरह सक्रिय हो गया है। देश के ऊपर एक साथ चार बड़े मौसम सिस्टम प्रभावी हैं, जिनके चलते उत्तर से लेकर दक्षिण और पूरब से लेकर पश्चिम तक कई हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इन प्रणालियों का असर अगले सात दिनों तक देशभर में महसूस किया जाएगा। मौसम विभाग ने आज, 26 अगस्त को कई राज्यों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने जम्मू क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम पंजाब में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। वहीं, दक्षिण ओडिशा और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में भी बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

मौजूदा 4 सक्रिय मौसम प्रणालियां:

1. बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र – जो ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश को प्रभावित कर रहा है।
2. मानसून की द्रोणिका (ट्रफ लाइन) – सामान्य स्थिति में सक्रिय, जिससे पूरे उत्तर भारत में वर्षा हो रही है।
3. पश्चिमी विक्षोभ – जो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में सक्रिय है।
4. दक्षिण हरियाणा और उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर ऊपरी वायवीय परिसंचरण – जिससे दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम बदला हुआ है।

उत्तर-पश्चिम भारत:  जम्मू-पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। 26 अगस्त को जम्मू क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम पंजाब में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी है। अगले 5 दिनों के दौरान बारिश थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 29 अगस्त से 1 सितंबर के बीच भारी बारिश की संभावना है।

Advertisement
Advertisement

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 28 और 29 अगस्त को फिर से बहुत भारी वर्षा के आसार हैं। अगले 7 दिनों तक इन पहाड़ी इलाकों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश जारी रह सकती है।

Advertisement
Advertisement

बंगाल की खाड़ी में सिस्टम सक्रिय, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र पूर्वी भारत में लगातार बारिश की वजह बना हुआ है। 26 अगस्त को दक्षिण ओडिशा में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी है। ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तटीय आंध्र प्रदेश में 28 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

बिहार और झारखंड में भी 29 अगस्त से 1 सितंबर तक बारिश तेज़ होगी, जबकि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 27 से 30 अगस्त के बीच भारी वर्षा हो सकती है।

छत्तीसगढ़ से लेकर मध्य प्रदेश तक भारी बारिश का दौर

छत्तीसगढ़, विदर्भ और मध्य प्रदेश में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं। दक्षिण-पूरव मध्य प्रदेश में 29 अगस्त को बहुत भारी वर्षा हो सकती है। मध्य प्रदेश में 28 अगस्त से 1 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा, वहीं छत्तीसगढ़ में 26 से 28 अगस्त तक लगातार भारी बारिश हो सकती है।

तटीय क्षेत्रों में बारिश का कहर, आंध्र और तेलंगाना अलर्ट पर

26 अगस्त को उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। 26 से 28 अगस्त तक तटीय आंध्र, यनम और तेलंगाना में लगातार बारिश होगी। केरल, माहे और तमिलनाडु में 26 से 29 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। तटीय कर्नाटक में 26 से 30 अगस्त, और आंतरिक कर्नाटक में 27 और 28 अगस्त को भारी वर्षा की संभावना है।

पश्चिमी भारत: महाराष्ट्र और गुजरात में जमकर बरसेंगे बादल

गुजरात क्षेत्र, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में अगले 6–7 दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र में 27 और 28 अगस्त को बहुत भारी वर्षा हो सकती है। मराठवाड़ा में 28 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मुंबई और आसपास के क्षेत्र में भी अगले कुछ दिन बारिश से भीगने के आसार हैं।

Advertisement
Advertisement

उत्तर-पूर्व भारत में लगातार बारिश से बढ़ सकती हैं मुश्किलें

असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 27 से 31 अगस्त तक भारी वर्षा के आसार हैं। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अगले 7 दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन सकती है।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम  

दिल्ली-एनसीआर में आगामी चार दिनों तक मौसम अपेक्षाकृत ठंडा और नम बना रहेगा। 26 अगस्त को अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 27 अगस्त को बहुत हल्की बारिश के आसार हैं जबकि तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

 28 अगस्त को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 29 अगस्त को गरज के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है, और अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। अगले चार दिनों के दौरान दिल्ली-एनसीआर का तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कम रहेगा, जिससे दिन अपेक्षाकृत ठंडे और वातावरण नम रह सकता है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements
Advertisement
Advertisement