Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों के लिए 3 नई सुविधाएं

09 फरवरी 2024, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों के लिए 3 नई सुविधाएं – केंद्रीय कृषि मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के अंतर्गत “किसान रक्षक हेल्पलाइन 14447 और पोर्टल”, कृषि-बीमा सैंडबॉक्स फ्रेमवर्क प्लेटफार्म सारथी (SARTHI) एवं कृषि-समुदाय के लिए लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (एलएमएस) प्लेटफॉर्म का आज दिल्ली में शुभारंभ किया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री द्वय सुश्री शोभा करंदलाजे और श्री कैलाश चौधरी, केंद्रीय कृषि सचिव श्री मनोज अहूजा भी उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा ने कहा कि कृषि मंत्रालय की योजनाओं के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सरकार के  प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान में अवसर मिल रहा है कि तकनीकी रूप से भी किसानों को सशक्त बनाने में सहयोगी बनें। किसानों से डिजिटली जुड़ते हुए उन्हें आगे बढ़ाने के लिए काम करें। इसी नवाचार के तहत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत कृषि रक्षक पोर्टल व हेल्पलाइन, सैंडबॉक्स फ्रेमवर्क एवं एलएमएस प्लेटफॉर्म का शुभारंभ हुआ है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रारंभ से अभी तक इसमें 15 करोड़ से ज़्यादा किसान जुड़े हैं और अब तक किसानों के 29,237 करोड़ रुपये के प्रीमियम के मुकाबले 1.52 लाख करोड़ रु. के दावों का पेमेंट किया गया है।महाराष्ट्र, ओडिशा, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में सरकारें किसान प्रीमियम के रूप में केवल 1 रुपये के साथ सार्वभौमिक कवरेज प्रदान करके किसानों का समर्थन करने के लिए आगे आई हैं lपीएमएफबीयवाय के सीईओ व कृषि मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री रितेश चौहान ने स्वागत भाषण दिया। अपर आयुक्त (क्रेडिट) कामना शर्मा ने आभार माना।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)