Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि वि.वि., ग्वालियर में 11वीं राष्ट्रीय बीज कांग्रेस 

22 अगस्त 2022, ग्वालियर/ नई दिल्ली: राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि वि.वि., ग्वालियर में 11वीं राष्ट्रीय बीज कांग्रेस – केंद्रीय कृषि  मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि बीज सिर्फ फसल का ही नहीं, संस्कार का भी होता है। सृष्टि में हमें जो कुछ भी दिखाई देता है, वह बीज का ही परिणाम है। बीज की शुद्धता व सुंदरता ही वर्तमान  एवं भविष्य की शुद्धता-सुंदरता है। खाद्यान्न व फल-सब्जी के बीज शुद्ध होंगे  तो मनुष्य के शारीरिक स्वास्थ्य की सुंदरता रहेगी। वैज्ञानिक जब बीज का आविष्कार करता है तो उस पर देश व दुनिया की निर्भरता होती है, इसलिए उसकी शुद्धता, सुंदरता, आवश्यकता आदि को दृष्टिगत करते हुए काम करने से लाभ होता है। 

श्री तोमर ने यह बात आज राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि वि.वि., ग्वालियर द्वारा आयोजित 11वीं राष्ट्रीय बीज कांग्रेस-2022 के शुभारंभ में कहीं। कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधियावर्चुअल जुड़े, वहीं म.प्र. के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल व महापौर डा.  शोभासिकरवार मंच पर उपस्थित थे। इस अवसर पर वि.वि. के नवनिर्मित सभागारका नामकरण स्व. श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी के नाम पर किया गया है। साथ ही स्टेट अकादमी ऑफ़ एग्रीकल्चरल एंड अलाइड साइंसेस (SAAS) का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर NAAS व प्रादेशिक स्तर पर SAAS का प्रयास कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन विज्ञान व संबंधित अनुसंधान, शिक्षा, विस्तार के प्रोत्साहन- गतिविधियों को और गतिमान करेगा।

प्रारंभ में कुलपति प्रो. एस. कोटेश्वर राव ने स्वागत भाषण दिया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक डा. आर.सी. अग्रवाल, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव (बीज) श्री अश्विनी कुमार सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में कुलसचिव श्री अनिल सक्सेना सहित वि.वि. के अधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिक, किसानबंधु व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इस आयोजन में,देश में उन्नत बीज उत्पादन के क्षेत्र में हो रहे नए प्रयोगों, भविष्य की आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए विशेषतः तिलहनी-दलहनी फसलों के उन्नत बीज उत्पादन की रणनीति पर विचार-विमर्श के बाद नीति तैयार की जाएगी। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में देश के जाने-माने बीज उत्पादन विशेषज्ञ शामिल हुए हैं। समारोह में केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने विभिन्न पुरस्कार वितरित किए।       

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: सोयाबीन में पीला मोज़ेक रोग के नियंत्रण के लिए सलाह

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें