कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

महाधन एग्रीटेक के डीलर सम्मेलन में दो प्रोडक्ट लॉन्च

16 जून 2026, रायपुरमहाधन एग्रीटेक के डीलर सम्मेलन में दो प्रोडक्ट लॉन्च – देश की प्रतिष्ठित कंपनी महाधन एग्रीटेक लिमिटेड, पुणे की  छत्तीसगढ़ टीम द्वारा गत दिनों  डीलर सम्मेलन का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर नवीन उत्पादों राइस फोलियर 12:30:20 ग्रेड एवं प्रीमियम 0:42:47 + एफई 2.8% को लांच किया गया। कार्यक्रम में कम्पनी के सीओओ श्री नरेश देशमुख,बल्क हेड श्री रघुनाथ नेवसे,  एवीपी एवं बीटीएल हेड श्री बिपिन चोर्गे, एसएफ हेड श्री शिरीष सुरांजे तथा  सीनियर जीएम (सेल्स एवं मार्केटिंग) श्री राकेश कुशवाहा की की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस  दौरान अतिथियों ने व्यवसाय विकास, संतुलित फसल पोषण एवं किसान-केंद्रित समाधानों पर अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए। उनके मार्गदर्शन ने डीलर्स एवं टीम सदस्यों को आगामी सीजन में उच्च वृद्धि हेतु प्रेरित किया। हमारे सम्मानित चैनल पार्टनर्स और नेतृत्व टीम एक साथ आए, जहां विकास के अवसरों, बाजार रणनीतियों और नवाचार आधारित पादप पोषण समाधानों के भविष्य पर विस्तृत चर्चा की गई।

सम्मेलन के दौरान छत्तीसगढ़ के डीलर्स के लिए टॉप परफॉर्मेंस अवार्ड का वितरण भी किया गया, जिससे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डीलर्स का उत्साहवर्धन हुआ।यह सम्मेलन ज्ञान साझा करने, डीलर्स के उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करने तथा मजबूत और स्थायी व्यावसायिक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ। साथ ही, नए उत्पादों के लॉन्च ने उन्नत कृषि समाधान उपलब्ध कराने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया । डीलर पार्टनर्स की उत्साहपूर्ण भागीदारी एवं सकारात्मक प्रतिक्रिया ने इस आयोजन को  सफल बनाया। अंत में ,सभी डीलर्स, टीम सदस्यों एवं नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements