Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)राज्य कृषि समाचार (State News)

बिरगोदा में सिंजेंटा का तना मक्खी पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

24 जुलाई 2024, (शैलेष ठाकुर, देपालपुर): बिरगोदा में सिंजेंटा का तना मक्खी पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न – देश की प्रसिद्ध कम्पनी सिजेंटा इंडिया लि ,आईआरएफटी (इंटरनेशनल रिसोर्सेस फॉर फेयरर ट्रेड), आई सी. ए.आर. और  के.वी.के. कस्तूरबाग्राम के संयुक्त तत्वावधान में  सोयाबीन तना मक्खी प्रबंधन अभियान के तहत ग्राम बिरगोदा जागरूकता कार्यक्रम किया गया । जिसमें आईआरएफटी से श्री सचिन पाठक ,केवीके से डॉ आर. एस .टेलर, डॉ श्री श्रीराम दाधीच सहित किसान क्लब के सदस्य और अन्य किसान मौजूद थे।

श्री पाठक ने एनजीओ और  सिजेंटा के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि सोयाबीन फसल में  सिजेंटा द्वारा तना मक्खी पर जागरूकता कार्यक्रम कर किसानों को लाभ पहुंचा रहे हैं ।वहीं डॉ टेलर द्वारा फसल पर  तना मक्खी और गर्डल बीटल के हमले से होने वाली समस्याओं को विस्तार से बताकर  उनका निराकरण भी बताया। डॉ दाधीच ने  पशुओं की देखभाल,पशुओं से मिलने वाले गोबर और  उसके खेती में फायदे , सही समय पर पशुओं का गर्भाधान न होने पर उसके  आर्थिक नुकसान ,पशुओं में होने वाले रोग ,टीकाकरण,  पशुओं  के उचित आहार के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

 इस कार्यक्रम में  ग्राम बिरगोदा के किसान क्लब सदस्यों सहित श्री अमरसिंह ठाकुर, श्री कमल ठाकुर,श्री लीलाधर गेहलोद, श्री अंतरसिंह ठाकुर,श्री निरंजन ठाकोर, श्री मनोहर चौधरी व कई किसान मौजूद रहे । केवीके  के वैज्ञानिकों ने श्री मनोहर ठाकोर के निवास के सामने  श्री माधव सिंह बड़वाया और श्री  विष्णु ठाकुर की उपस्थिति में पौधारोपण किया गया। अंत में ,किसानों द्वारा अमर शहीद क्रांतिकारी श्री चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें  श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com