सुंदरम फास्टनर्स ने वी 4 सबमर्सिबल पंप लांच किए
29 अगस्त 2026, चेन्नई: सुंदरम फास्टनर्स ने वी 4 सबमर्सिबल पंप लांच किए – सुंदरम फास्टनर्स लिमिटेड (एसएफएल) ने कृषि उपयोग के लिए 4-इंच के नए वी 4 सबमर्सिबल पंपों की रेंज के साथ सबमर्सिबल पंप सेगमेंट में प्रवेश किया है। कंपनी ने इसे एक पायलट पहल के तौर पर विकसित किया है। शुरुआती चरण में यह पहल तमिलनाडु के चार जिलों—तिरुनेलवेली, मदुरै, रामनाथपुरम और कन्याकुमारी—में शुरू की जाएगी। अगस्त 2026 में तिरुनेलवेली को पहला लॉन्च बाजार बनाया गया है।
इस पहल पर टिप्पणी करते हुए सुंदरम फास्टनर्स लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक एस वी महेश ने कहा, “सबमर्सिबल पंप सेगमेंट में हमारा प्रवेश वाटर-पंप कारोबार में हमारे मौजूदा अनुभव का विस्तार है। यह ग्रामीण भारत की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनी इंजीनियरिंग क्षमताओं का इस्तेमाल करने का अवसर भी देता है। इस पायलट परियोजना के माध्यम से हमारा लक्ष्य कृषि ग्राहकों की जरूरतों को समझना और ऐसा उपयुक्त उत्पाद विकसित करना है, जिसमें विश्वसनीयता, इंजीनियरिंग गुणवत्ता और मजबूत सपोर्ट इकोसिस्टम
का संयोजन हो।”
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

