Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

सुमिल केमिकल ने नया उत्पाद ‘सल-एक्स्ट्रा’ लांच किया

17 सितम्बर 2024, इंदौर: सुमिल केमिकल ने नया उत्पाद ‘सल-एक्स्ट्रा’ लांच किया – सुमिल केमिकल इंडस्ट्रीज़ प्रा लि द्वारा गत दिनों लखनऊ में नया उत्पाद ‘सल-एक्स्ट्रा’ लांच किया गया। इस मौके पर कम्पनी के हेड क्रॉप न्यूट्रिशन श्री अंजनी मनबंश, सीनियर जीएम – क्रॉप न्यूट्रिशन एन्ड बायोलॉजिकल श्री रवीश सिंह, नेशनल सेल्स हेड श्री एनबी पटेल, रीजनल मैनेजर श्री ए.के. सिंह और श्री मानसिंह सहित बड़ी संख्या में डीलर और डिस्ट्रीब्यूटर मौजूद थे, जो उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए बहुत उत्साहित थे।

‘सल-एक्स्ट्रा’

श्री मनबंश ने नए उत्पाद सल-एक्स्ट्रा की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह दुनिया का पेटेंटेड दानेदार डीजी फार्मुलेशन वाला सल्फर का उत्पाद है, जिसकी एसआरटी तकनीक लम्बे समय तक पोषण देती है। यही नहीं यह संतुलित पोषण देकर अन्य पोषक तत्वों के अवशोषण में भी मदद करता है। डीजी फार्मुलेशन के कारण सल्फर को शीघ्र ग्रहण करने में मदद करता है। इसे सीड ड्रिल और अन्य खाद के साथ उपयोग करना आसान है।

सल-एक्स्ट्रा के लाभ – यह स्वस्थ और उत्पादक फसल के लिए मज़बूत आधार है। इससे क्षारीय मिट्टी के पीएच में सुधार होता है। एक समान और स्वस्थ अंकुरण होने से पौधे बेहतर स्थापित होते हैं । इस कारण जड़ों का अच्छा विकास होता है। इससे फसलों में पोषक तत्वों की मात्रा में भी सुधार होता है। इसके प्रयोग से फसल की प्रारम्भिक अवस्था में जैविक और अजैविक तनाव का सामना करने में मदद मिलती है। उपज बढ़ने से किसानों की आय में वृद्धि होती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उपयोग के निर्देश – सल-एक्स्ट्रा का उपयोग बुवाई से पहले या बुवाई /रोपाई के समय करें। इसे खादों के साथ मिलाकर कतार फसलों में सीड ड्रिल द्वारा बेसल के रूप में उपयोग करें। फलों एवं सब्जियों की फसलों की जड़ क्षेत्र के पास रिंग/ स्पॉट विधि से उपयोग करें। अच्छे नतीजों के लिए उपयोग के बाद मिट्टी से ढंक दें। सल-एक्स्ट्रा को 10 किलोग्राम / एकड़ की दर से उपयोग करना चाहिए।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com