कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

एसएमएल लि. ने इंदौर में सात नए उत्पाद लांच किए

06 जुलाई 2026, इंदौर: एसएमएल लि. ने इंदौर में सात नए उत्पाद लांच किए – विश्व की प्रतिष्ठित सल्फर निर्माता कम्पनी  एसएमएल लि. द्वारा गत दिनों इंदौर में आयोजित विक्रेता सम्मेलन में  सात नए उत्पाद लांच किए गए। यह उत्पाद मप्र की सभी फसलों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे।  इस अवसर पर कम्पनी के सीबीओ श्री अवनींद्र शाह ,फसल पोषण के इंडिया हेड श्री अंजनी कुमार मनबंश ,फसल सुरक्षा के इंडिया हेड श्री विजयपाल गोधारा, डिवीजनल मैनेजर श्री प्रकाश सगीत्रा,  मार्केटिंग मैनेजर श्री नरेंद्र मालवीय सहित करीब 100 विक्रेता शामिल हुए।

विक्रेता सम्मेलन में श्री शाह ने कम्पनी की वर्तमान और भविष्य की रणनीति के बारे में विस्तार से चर्चा की और जानकारी  दी कि प्रसिद्ध  क्रिकेटर श्री सचिन तेंदुलकर कम्पनी के ब्रांड एम्बेसेडर नियुक्त किए गए हैं। डॉ यू ए पाराशारा ने मप्र में कंपनी के व्यवसाय के बारे में प्रकाश डाला। श्री मनबंश ने फसलों में पोषक तत्वों की सम्पूर्ण जानकारी दी। श्री गोधारा ने फसलों की सुरक्षा के लिए कम्पनी के नए उत्पादों के साथ ही पुराने उत्पादों की विशेषताएं  बताई। कार्यक्रम में बताया गया कि कम्पनी के दो प्रमुख उत्पाद फर्टिस और टेक्नो -2  को कंपनी भारत के साथ ही विश्व के 85  देशों में पेटेंट के रूप में बेचती है। इस आयोजन में मुंबई से श्री प्रभु लेंका एवं  श्री जगदीश्वरा रेड्डी विशेष रूप से उपस्थित हुए।कार्यक्रम का संचालन श्री सगीत्रा ने किया  एवं आभार प्रदर्शन श्री मालवीय ने किया।

लांच किए गए सात नए उत्पादों की श्रृंखला –

वेमस प्रो – यह उत्पाद सभी प्रकार की फसलों में लगने वाली इल्लियों के लिए प्रभावी रूप से कार्य करने में समर्थ है।
एडमिस – यह उत्पाद सभी प्रकार की इल्लियों के साथ सफेद मच्छरों पर प्रभावी रूप से कार्य  करेगा ।
सही – यह उत्पाद फसलों की जड़ो में लगने वाले सभी प्रकार के कीट नियंत्रण के लिए उपयोगी साबित होगा।
ट्रेकॉन गोल्ड – यह उत्पाद मप्र के उर्वरक कानून के अंतर्गत सभी प्रकार के तत्वों का मिश्रण है , जो फसलों को जड़ों द्वारा सम्पूर्ण पोषण प्रदान करेगा।
स्टेलर ऑन – यह उत्पाद सभी प्रकार की फसलों  को सम्पूर्ण आहार प्रदान कर फसलों के सर्वांगीण विकास में सहयोग करेगा।
डिस्कवरी –  यह ट्रिपल एक्शन उत्पाद फसलों पर फफूंदजनित बीमारियों के साथ कीट पतंगों पर भी प्रभावी नियंत्रण करेगा।
सियोविट –  यह उत्पाद डबल कॉम्बीनेशन है , जो फसल में लगने वाली मकड़ी पर नियंत्रण के साथ ही फसल को पोषण भी प्रदान करेगा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture