कम्पनी समाचार (Industry News)

रासी सीड्स ने नए हाइब्रिड ‘रासी अमेज’ को लांच किया

10 मई 2025, खरगोन: रासी सीड्स ने नए हाइब्रिड ‘रासी अमेज’ को लांच किया –  कपास क्षेत्र में देश की अग्रणी कम्पनी रासी सीड्स प्रा. लि. ने गत दिनों खरगोन में अपने नए हाइब्रिड ‘रासी अमेज ‘ का लॉन्चिंग प्रोग्राम आयोजित किया, जिसमें कम्पनी  के मार्केटिंग हेड श्री सत्य नारायण राव, प्रोडक्ट मैनेजर श्री नवीन कुमार  गौड़ ,  डिविजनल  बिजनेस मैनेजर श्री हितेन धमशानिया, रीजनल बिजनेस मैनेजर श्री अखिल प्रताप सिंह, रीजनल  क्रॉप मैनेजर श्री विजय पाल सिंह ,सभी टेरीटरी मैनेजर सहित निमाड़ क्षेत्र के 150 विक्रेता एवं वितरक शामिल हुए।

मीटिंग में  श्री राव  ने बताया कि रासी सीड्स की शुरुआत सन् 1973 में तमिलनाडु के छोटे से गांव अत्तुर से हुई थी तब से लेकर आज तक रासी सीड्स ने किसानों के लिए कपास में कई उन्नत किस्में प्रदान की, जिसमें रासी 2 कपास के क्षेत्र में पहली ऐसी हाइब्रिड है जो कई सालों तक किसानों की पहली पसन्द रही।  उसके बाद कम्पनी रासी 659 लेकर आई जो कि आज किसानों की पहली पसंद बनी हुई  है।  इसके साथ ही अभी रासी सीड्स नए तरीके के हाइब्रिड  जैसे कि रासी अमेज और रासी स्विफ्ट लेकर आ रही है जो कि किसानों को कम समय, कम खर्च में ज्यादा उपज  देते हैं। रासी सीड्स कपास के साथ मक्का, गेहूं, धान, बाजरा, सरसों के भी उन्नत बीज किसानों  के लिए लेकर आई है।

श्री राव ने कहा कि  रासी सीड्स की एक और कम्पनी सिरा सीड्स में पशुओं के लिए चारे की कई उन्नत किस्में हैं। इसके साथ ही रासी सीड्स किसानों  के  हित  में  कई तरीके से काम कर रही है, जैसे कि किसानों को साल भर कपास के प्रबंधन के बारे जानकारी देना, ताकि ज्यादा उपज प्राप्त हो, रासी सीड्स अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए किसानों के लिए कई जगह स्वच्छ पानी की मशीनें एवं मेडिकल वैन भी चला रही है, मेडिकल वैन में  डॉक्टर , पैथोलॉजिस्ट एवं  दवाइयां भी उपलब्ध हैं।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement